scriptWEST BENGAL GANGASAGAR-2022-नर सेवा ही नारायण सेवा | WEST BENGAL GANGASAGAR MELA 2022 NEWS | Patrika News

WEST BENGAL GANGASAGAR-2022-नर सेवा ही नारायण सेवा

locationकोलकाताPublished: Jan 13, 2022 06:22:51 am

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

सेवा शिविर 11 से जारी, उधर तीर्थयात्रियों की सेवा में बंगीयगुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का जत्था गंगासागर रवाना

WEST BENGAL GANGASAGAR-2022-नर सेवा ही नारायण सेवा

WEST BENGAL GANGASAGAR-2022-नर सेवा ही नारायण सेवा

GANGASAGAR MELA 2022-कोलकाता/सगरद्वीप। नर सेवा ही नारायण सेवा है। गंगासागर के सडक़ नं. 5 स्थित ट्रस्ट की धर्मशाला राधाकुंज में गंगासागर तीथयात्रियों की सेवार्थ 11 जनवरी से सेवा शिविर जारी है। ट्रस्ट के गंगासागर मेला सेवा कार्य प्रभारी सत्यनारायण खेतान ने बताया कि राधाकुंज में हर दिन गंगासागर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिये सुचारू व्यवस्था रहती है लेकिन मकर संक्रांति पर लगने वाले गंगासागर मेला के लिये लाखाधिक तीर्थयात्रियों की सेवा के व्यापक बंदोबश्त ट्रस्ट की देखरेख में किये गए हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण सरकारी दिशा निर्देशों की पालना के साथ राधाकुंज में आयोजित सेवा शिविर में तीर्थयात्रियों के लिए जलपान, भोजन, चाय, प्राथमिक चिकित्सा व बच्चों के लिये दूध का प्रबंध निशुल्क किया गया है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को महामारी संबंधी एैहतियात से भी अवगत कराया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आये श्रद्धालुओं ने यहां आकर सेवाओं का लाभ उठाया है। कई विशिष्ट व्यक्ति व विदेशी भी यहां आकर ठहरते हैं। सेवाकार्य में कार्यकर्त्ताओं का दल जी-जान से जुटा है।
—-उधर बंगीयगुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का जत्था तीर्थयात्रियों की सेवा में गंगासागर के लिए मंगलवार को ही रवाना हो गया। संस्था के सचिव राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि नर सेवा ही नरायण सेवा है के ध्येय वाक्य को प्रभावी बनाने के मकसद से अहिल्या आंगन भवन बड़ाबाजार से समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मेला सेवा शिविर के लिए गाडिय़ां रवाना की गई। प्रत्येक वर्ष के समान इस वर्ष भी तीर्थयात्रियों के सेवार्थ आवास, भोजन, की उतम व्यवस्था की गई है। संस्थाध्यक्ष आसकरण बच्चछ (आसुमहाराज)व महर्षि गौतम सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष गोपाल सुरावत ने गाडिय़ों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।संस्था गत 50 वर्षों से सेवा दे रही है। कोरोना प्रोटोकाल के देखते हुए सेवा शिविर में मास्क सैनेटाइजेसन का विशेष ध्यान रखा गया है। सेवा शिविर 12 से 15 जनवरी तक जारी रहेगा। संस्था के कोषाध्यक्ष राधेश्याम पंचारिया, संस्था के वरिष्ठ सदस्य भरतराम तिवारी, राधेश्याम सुरावत कमल पंचारिया समेत पकंज व्यास इंदोर, सुखदेव पंचारिया, मगाराम बचछ, प्रेम बच्छ,परमेश्वर सुरावत, रूपचन्द उपाध्याय, राजकुमार जाजडा, पवन उपाध्याय आदि सक्रिय रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो