script

…जब कार की सीट के नीचे से मिला 3.8 करोड़ का सोना

locationकोलकाताPublished: Aug 19, 2019 05:18:59 pm

डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक सोने के बिस्कुट विदेश में बने हैं

kolkata West Bengal

Gold Sized: 3.8 करोड़ का सोना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता
खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) ने रविवार रात सिलीगुड़ी में विशेष अभियान चलाकर एक कार की सीट के नीचे से लगभग 3.8 करोड़ रुपए मूल्य का तस्करी का सोना जब्त किया। कीमती धातु की तस्करी के आरोप में केन्द्रीय एजेन्सी ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीन मिजोरम के ऐजल के निवासी है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर डीआरआई की टीम ने तीन तस्करों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से सोना के 60 बिस्कुट मिले। जब्त बिस्कुट का वजन 9.960 लो ग्राम है। डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक सोने के बिस्कुट विदेश में बने हैं। जब्त सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3.8 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले की जांच जारी है। डीआरआई के अधिकारी पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वे सोना कहां से कैसे लाए थे। सिलीगुड़ी से सोना लेकर वह कहां जाने वाले थे। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि ये कितने दिनों से इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। प्राथिमक जांच के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों का अनुमान है सोना कोलकाता ले जाया जना था। विस्तृत जांच जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो