scriptपश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी मीराबाई चानू को बधाई | West Bengal Governor and Chief Minister Mamata congratulated Meerabai | Patrika News

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी मीराबाई चानू को बधाई

locationकोलकाताPublished: Jul 24, 2021 10:53:57 pm

– कहा- उनकी उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता ने दी मीराबाई चानू को बधाई

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता ने दी मीराबाई चानू को बधाई

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने टोक्‍यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को शनिवार को बधाई दी है और कहा कि उनकी उपलब्धि सभी के लिए एक प्रेरणा है।
राज्यपाल ने ट्वीट किया है एक यह अच्छी शुरुआत है। शानदार प्रदर्शन है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करेगी।
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। आपने हम सभी को बहुत-बहुत गौरवान्वित किया है। आपकी उपलब्धियां सभी के लिए एक प्रेरणा है।
शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया कि “मीराबाई चानू को महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए बधाई। मैं 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीतने के लिए उनकी सराहना करता हूं।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो