scriptBreaking News: राज्यपाल ने ममता बनर्जी की किस बात पर उठाया सवाल | West Bengal: Governor raised questions on Mamta Banerjee's opposed | Patrika News

Breaking News: राज्यपाल ने ममता बनर्जी की किस बात पर उठाया सवाल

locationकोलकाताPublished: Dec 14, 2019 08:43:07 pm

Submitted by:

Manoj Singh

नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के पारित हो कर कानून बनने के दूसरे दिन भी Asam की तरह इसके खिलाफ West Bengal में उग्र विरोध और आगजनी जारी है। chief minister Mamta Banerjee ने संशोधित नागरिकता कानून (एसीएल) के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन करने की घोषणा की है। लेकिन Governor Jagdeep Dhankharने क्यों कह रहे है कि chief minister संशोधित नागरिकता कानून (ACL) का विरोध नहीं कर सकती।

Breaking News: राज्यपाल ने ममता बनर्जी की किस बात पर उठाया सवाल

Breaking News: राज्यपाल ने ममता बनर्जी की किस बात पर उठाया सवाल

कहा, सडक़ पर उतर कर मुख्यमंत्री कैसे कर सकती है सीएबी कानून का विरोध
कोलकाता
असम की तरह नागरिकता संशोधन बिल के पारित हो कर कानून बनने के दूसरे दिन भी इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल में उग्र विरोध और आगजनी जारी है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से संशोधित नागिरकता कानून (एसीएल) का विरोध करने पर सवाल उठाया।
इस दिन राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री की ओर से शुक्रवार को संशोधित नागिरकता कानून का विरोध करने की घोषणा करने पर सवाल खड़ा किया। राज्यपार ने कहा कि नागिरकता संशोधन बिल (सीएबी) गेजेट बन गया है। यानि यह अब देश का कानून बन गया। मुख्यमंत्री ने देश के कानून का पालन करने और वे देश के कानून की रक्षा करने की शपथ ली है। ऐसे में मुख्यमंत्री संसद में परित हुए कानून का कैसे विरोध कर सकती हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को सीएबी का विरोध का कानूनी तरीका अपनाया जाना चाहिए और कानून जो फैसला करे उसे स्वीकार करना चाहिए।
राज्यपाल ने शुक्रवार को बंगाल के लोगों से कहा कि वे हाथ जोड़ कर लोगों से आग्रह करते है कि वे शान्ति बनाए रखे और और हिंसा से परहेज करें। संसद में सीएबी पारित होने के बाद इस राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद यह कानून बन गया है। अब यह देश का कानून बन गया है। लोगों को देश के संविधान, संससद और संसद में पारित कानून में विश्वास करना चाहिए और इसका सम्मान करना चाहिए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो