scriptमॉर्निंग वॉकरों के बीच पहुंच बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार के बारे में क्या कहा जानिए… | West Bengal Guv Dhankhar criticised CM Mamata during Morning walk | Patrika News
कोलकाता

मॉर्निंग वॉकरों के बीच पहुंच बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार के बारे में क्या कहा जानिए…

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ को साथ लेकर गुरुवार सुबह कोलकाता के मशहूर रवींद्र सरोवर में सुबह करीब छह बजे प्रात: भ्रमण करने के लिए पहुंचे।

कोलकाताNov 21, 2019 / 02:35 pm

Prabhat Kumar Gupta

मॉर्निंग वॉकरों के बीच पहुंच बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार के बारे में क्या कहा जानिए...

मॉर्निंग वॉकरों के बीच पहुंच बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार के बारे में क्या कहा जानिए…

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ को साथ लेकर गुरुवार सुबह कोलकाता के मशहूर रवींद्र सरोवर में सुबह करीब छह बजे प्रात: भ्रमण करने के लिए पहुंचे। वहां उपस्थित लोगों ने राज्यपाल का तहे दिल ेसे स्वागत किया। इनमें कई पर्यावरणविद, साहित्यकार और अन्य बुद्धिजीवी मौजूद थे। इस दौरान राज्यपाल ने मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से बात की। सरोवर के पास प्रदूषण, राज्य के वर्तमान हालात और नई पुरानी बातों पर करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा होती रही। कुछ लोगों ने राज्य सरकार के साथ राज्यपाल के टकराव के बारे में राज्यपाल से सवाल किया। लोगों ने कहा कि बंगाल में अगर कोई अच्छा काम करता है तो उस पर अति सक्रियता का तकमा लगा दिया जाता है। राज्यपाल को बताया गया कि यहां सुबह के समय करीब 10 हजार लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं जिसमें से 30 फ़ीसदी वरिष्ठ नागरिक होते हैं। मॉर्निंग वॉक के बाद राज्यपाल पास में मौजूद कालीबाड़ी में भी पहुंचे और मां काली का दर्शन किया। वहां शंख बजाकर और मंत्रोचार के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। राज्यपाल को देखकर कुछ लोगों ने तमाम तरह की शिकायतें भी की जिसे उन्होंने संबंधित विभाग के पास रखने का आश्वासन दिया है। इस दौरान धनखड़ ने सरकार के साथ अपनी तनातनी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्रिकेट टीम की तरह एक-एक करके राज्य सरकार मेरे सामने बैट्समैन भेज रही है और वे मेरे ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं। मैं इस राज्य का अम्पायर हूं, कोई बॉलर नहीं। राज्यपाल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ बात करने को तैयार हैं। सीएम आएं और बात करें, यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही है।

Home / Kolkata / मॉर्निंग वॉकरों के बीच पहुंच बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने ममता सरकार के बारे में क्या कहा जानिए…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो