scriptबंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को दी यह नसीहत | West Bengal Guv Jagdeep Dhankhar adviced CM Mamata Banerjee | Patrika News

बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को दी यह नसीहत

locationकोलकाताPublished: Jul 05, 2020 06:09:24 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यपाल को जानकारी देनी चाहिए।

बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को दी यह नसीहत

बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को दी यह नसीहत

कोलकाता.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यपाल को जानकारी देनी चाहिए। यही संसदीय लोकतंत्र की परम्परा है। ट्वीटर पर राज्यपाल की टिप्पणी रविवार को उस वक्त आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रपति ने इसकी तस्वीरें ट्विटर पर भी साझा की है। राज्यपाल धनखड़ ने भी इसी बहाने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी राजभवन में आकर विभिन्न मुद्दों पर जानकारी देनी चाहिए।
राष्ट्रपति के ट्वीट की तस्वीरें ट्विटर पर डालते हुए राज्यपाल ने लिखा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्हें जानकारी उपलब्ध कराएंगी। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे हो सकते हैं जिसमें छात्रों की समस्याएं, कोरोना का संकट, चक्रवात राहत वितरण सामग्री में भ्रष्टाचार, राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दे शामिल हैं। उम्मीद है कि लोगों के हित में मुख्यमंत्री बनर्जी अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगी।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल धनखड़ ममता बनर्जी की सरकार पर उन्हें राज्य से संबंधित मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं देने का लगातार आरोप लगाते रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो