script1 करोड़ की हिमालयन वियाग्रा जब्त, सोना से भी महंगा दाम, जाने क्या है चीज … | West Bengal: Himalayan Viagra worth Rs 1 crore seized | Patrika News

1 करोड़ की हिमालयन वियाग्रा जब्त, सोना से भी महंगा दाम, जाने क्या है चीज …

locationकोलकाताPublished: Aug 20, 2019 10:59:04 pm

यह एक मृत कीड़ा है जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सेक्स पावर बढ़ाने के अचूक नुस्खे होते हैं।

Kolkata West Bengal

1 करोड़ की हिमालयन वियाग्रा जब्त, सोना से भी महंगा बिकता है, जाने क्या है चीज …

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों ने 1 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हिमालयन वियाग्रा ‘यार्सागुम्बा’ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों भूटान बाशिंदा बताए जा रहे हैं। एसएसबी 53 बटालियन के कमांडेन्ट अरविन्द कुमार ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर उक्त तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्कर हिमालयन वियाग्रा जयगांव सीमा के रास्ते भूटान ले जाने की तैयारी में थे। जब्त वियाग्रा को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। तस्करों को स्थानीय थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

क्या है हिमालयन वियाग्रा

हिमालयन वियाग्रा यानी यार्सागुम्बा को आयुर्वेद में जड़ी-बूटी की श्रेणी में रखा गया है, जो हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में मिलती है। दरअसल यह एक मृत कीड़ा है जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सेक्स पावर बढ़ाने के अचूक नुस्खे होते हैं। इसलिए इसे हिमालयी वियाग्रा भी कहा जाता है। चीन में इसे हर्बल दवाओं के काम में लाया जाता है। हिमालय के दुर्गम और खतरनाक स्थानों पर बेहद मुश्किल से मिलने वाले इस यार्सागुम्‍बा नामक इस कीड़े की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 60 लाख रुपए प्रति किलो है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो