scriptहावड़ा में सुबह सबेरे फायरिंग से हडक़ंप | West Bengal: Howrah witnessed firing in morning | Patrika News

हावड़ा में सुबह सबेरे फायरिंग से हडक़ंप

locationकोलकाताPublished: Jun 25, 2021 12:11:48 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के हावड़ा में शुक्रवार की सुबह फायरिंग से हडक़ंप मच गया। सांतरागाछी पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

हावड़ा में सुबह सबेरे फायरिंग से हडक़ंप

हावड़ा में सुबह सबेरे फायरिंग से हडक़ंप

कोलकाता. हावड़ा के सांतरागाछी में शुक्रवार की सुबह फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने रेलवे के कर्मी के फ्लैट को निशाना बनाकर दो राउंड गोली चलाई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायरिंग की आवाज से इलाके में हडक़ंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सांतरागाछी के सेंचुरी व्यू अपार्टमेंट में यह घटना हुई है। हमलावरों ने रेलवे कर्मी एसके बेहरा के अपार्टमेंट को निशाना बनाकर दो राउंड गोली चलाई। गोली दीवार में लगी। इधर सुबह सबेरे गोली चलाए जाने की आवाज सुनकर आवासन के लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भी आतंकित हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
स्थानीय लोगो ंने बताया कि शांतिपूर्ण इलाके में इस तरह की घटना नहीं देखी गई है। गोली किसने चलाई यह नहीं मालूम चला है।
इधर घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों को चिह्नित किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक फायरिंग के आरोपी गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो