scriptपश्चिम बंगालः इस कारण नई नवेली दुल्हन को 8 टुकड़ों में काट डाला था, उम्रकैद | West Bengal: Husband killed wife, life imprisonment | Patrika News

पश्चिम बंगालः इस कारण नई नवेली दुल्हन को 8 टुकड़ों में काट डाला था, उम्रकैद

locationकोलकाताPublished: Nov 14, 2019 09:04:04 pm

शव को 8 टुकड़ों में काट प्लास्टिक के थैले में भर कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था…

पश्चिम बंगालः नईनवेली दुल्हन को 8 टुकड़ों में काट डाला था, उम्रकैद

पश्चिम बंगालः नईनवेली दुल्हन को 8 टुकड़ों में काट डाला था, उम्रकैद

कोलकाता

नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर शव को 8 टुकड़ों में काट दिए जाने के 14 साल पुराने मामले में उत्तर दिनाजपुर जिले की अदालत ने गुरुवार को तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सबीना बीबी नामक नवविवाहिता के साथ नृशंसता कोई और नहीं, बल्कि उसके पति, सास और ननद ने की थी। अतिरिक्त जिला अदालत के जज विनय कुमार प्रसाद ने गुरुवार को तीनों को सजा सुनाई। सजा सुनने के बाद तीनों अदालत में रो पड़े। उनके वकील ने फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देने की बात कही है।
—-
शादी के आठ महीने बाद ही कर दी थी हत्या

सबीना नामक युवती की शादी स्कूल शिक्षक महीदुल आलम के साथ वर्ष 2005 में हुई थी। शादी के लगभग 8 महीने बाद एक दिन सबीना के मायके वालों को फोन कर बताया गया कि वह लापता हो गई है। मायके वालों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। उसके अगले दिन पुलिस ने टुकड़ों में बंटे सबीना का शव बरामद किया था।
—–
तीनों आरोपी थे जमानत पर

मामले में पुलिस ने महीदुल, उसकी मां व बहन तीनों को गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। गुरुवार को तीनों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। फिर जज ने सजा सुनाई।
—-
अलग-अलग जगह फेंके गए शव के टुकडे़

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया था कि स्कूल शिक्षक महीदुल अपनी पत्नी सबीना के साथ सरकारी आवास में रहता था। वहां सबीना का किसी गैर-पुरुष के साथ अवैध संपर्क हो गया था। महीदुल ने पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे गुस्सा होकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर शव को 8 टुकड़ों में काट प्लास्टिक के थैले में भर कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो