scriptWest Bengal: कोलकाता से अपहृत व्यक्ति मणिपुर के मुख्यमंत्री का भाई नहीं | West Bengal: Kidnapped man not brother of Manipur Chief Minister | Patrika News

West Bengal: कोलकाता से अपहृत व्यक्ति मणिपुर के मुख्यमंत्री का भाई नहीं

locationकोलकाताPublished: Dec 14, 2019 10:27:06 pm

– Manipur CMO ने किया स्पष्ट -अपहृत व्यक्ति की मां ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदार होने का किया था दावा
-सच्चाई पता लगाने में जुटी पुलिस

West Bengal: अपहृत व्यक्ति मणिपुर के मुख्यमंत्री का भाई नहीं

West Bengal: अपहृत व्यक्ति मणिपुर के मुख्यमंत्री का भाई नहीं

कोलकाता

कोलकाता के न्यूटाउन इलाके से अपहृत टोंगब्रान लुखोई सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का भाई अथवा कोई निकट संबंधी नहीं है। विधाननगर सिटी पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्रर कुणाल अग्रवाल ने शनिवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि टोंगब्रान लुखोई सिंह के अपहरण के बारे में मणिपुर के मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया गया था। वहां से बताया गया कि टोंगब्रान लुखोई सिंह नाम का उनका कोई भाई अथवा निकट संबंधी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि टोंगब्रान लुखोई सिंह की मां ने पुलिस से झूठ क्यों कहा था कि वह मणिपुर के मुख्यमंत्री का रिश्तेदार है।
इस बीच टोंगब्रान लुखोई सिंह और उसके सहयोगी मोइरंगथेम शांता सिंह के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार ५ आरोपियों विनोद राव, मोहम्मद रियाज अली, इदरीस अली, निक्की के. सिंह और खैरुल रहमान को उत्तर २४ परगना जिले की बारासात कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी को 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
टोंगब्रान लुखोई सिंह और उसके सहयोगी मोइरंगथेम शांता का अपरहण शुक्रवार को किया गया था। खुद को सीबीआई के अधिकारी बता अपहर्ता न्यूटाउन इलाका स्थित टोंगब्रान लुखोई सिंह के फ्लैट में घुसे थे। नकली बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिए और अपने साथ उठाकर ले गए थे। कुछ घंटे बाद टोंगब्रान लुखोई सिंह की पत्नी नंगमोम पुष्परानी देवी के मोबाइल पर फोन कर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुष्पारानी ने इसकी सूचना न्यूटाउन थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर पुलिस ने पार्क स्ट्रीट इलाके से अपहृत टोंगब्रान लुखोई और उसके सहायक मोइरंगथेम शांता सिंह को उद्धार किया। साथ ही अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुछ नकदी सहित एक वाहन और तीन खिलौना बंदूकें जब्त की गई।

पकड़े गए अपहर्ताओं में से दो मणिपुर निवासी

विधाननगर सिटी पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए अपहर्ताओं में दो मणिपुर, एक पंजाब और दो कोलकाता के निवासी हैं। उनसे कड़ाई से पूछताछ कर अपहरण का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

अपहरण का कारण

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि पैसे के लेनदेन को लेकर टोंगब्रान और उसके सहयोगी मोइरंगथेम का अपहरण किया गया था। हालांकि इस बारे में फिलहाल पुलिस के अधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो