scriptझमाझम बारिश से नदी में तब्दील कोलकाता की सड़कें, देखें वीडियो… | West Bengal: Kolkata's road turned into a river due to heavy rains | Patrika News

झमाझम बारिश से नदी में तब्दील कोलकाता की सड़कें, देखें वीडियो…

locationकोलकाताPublished: Sep 29, 2019 08:16:32 pm

सड़क से गुजरते वाहन इस कदर नजर आए जैसे सडक़ से नहीं कोई नदी से गुजर रहे हों…

झमाझम बारिश से नदी में तब्दील कोलकाता की सड़कें, देखें वीडियो...

झमाझम बारिश से नदी में तब्दील कोलकाता की सड़कें, देखें वीडियो…

कोलकाता
शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक हुई झमाझम बारिश से कोलकाता (Kolkata) महानगर की की सडक़ें (Roads) नदी (River) में तब्दील हो गईं। कहीं-कहीं घुटना भर पानी जमा हो गया। मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार, राम मंदिर, सेन्ट्रल एवेन्यू, महात्मा गांधी रोड आदि से गुजरते वाहन इस कदर नजर आ रहे थे जैसे सडक़ से नहीं कोई नदी से गुजर रहे हों। कहीं-कहीं सड़कों पर जमे पानी में बच्चे नहाते हुए नजर आए। ऐसा ही नजारा उत्तर एवं दक्षिण कोलकाता में देखने को मिला। जल निकासी के मामले में कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी असफल नजर आए। जलजमाव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुर्गापूजा की खरीदारी पर निकले लोगों को सर्वाधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो