script

West Bengal लालू के घर छापे पर बिफरी ममता बोलीं सीबीआइ, इडी को आजाद करे केन्द्र

locationकोलकाताPublished: May 23, 2022 06:44:05 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी West Bengal CM Mamata Banerjee ने केन्द्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाकर उनकी स्वायत्तता की मांग की है। साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार पर विपक्ष को अपमानित करने का आरोप भी लगाया है।

West Bengal ममता की मांग, सीबीआइ, इडी को स्वायत्तत करे केन्द्र

West Bengal ममता की मांग, सीबीआइ, इडी को स्वायत्तत करे केन्द्र

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार से केन्द्रीय एजेंसियों को स्वायत्तता देने की मांग की। राज्य सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ममता ने सोमवार को केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। देश एजेंसियों के शासन की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियां दो व्यक्तियों के कहेनुसार काम कर रही हैं। भाजपा का आदेश मान रही हैं। केंद्र की एजेंसियों को राज्य के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। केन्द्र को इन एजेंसियों की स्वायत्तता के लिए काम करना चाहिए। केवल एजेंसियों के कर्मचारियों का भुगतान करना चाहिए। उनके कामकाज में दखल बंद करनी चाहिए।
——–
विपक्ष को अपमानित करने में लगी है केन्द्र सरकार
ममता ने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष को अपमानित कर रही है। संघीय ढांचा चरमरा गया है। केंद्र सरकार सभी मामलों में एजेंसियों का इस्तेमाल कर तुगलक शैली में सरकार चलाना चाहता है। सभी एजेंसियां खराब हैं, वे ऐसा नहीं कह रही हैं। एजेंसियां ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं।
—-
लालू प्रसाद का प्रसंग भी उठाया
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने अपनी प्रेसवार्ता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद हाल ही में जेल से छूटे हैं। इसके बाद भी उनके आवास पर सीबीआइ की छापेमारी की गई। यह राजनीतिक बदला नहीं तो और क्या है।
——
ऐसी तानाशाही का उदाहरण नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास मे स्टालिन, हिटलर, और मुसोलिनी ने भी इस तरह की घटिया राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किए। उन्होंने कहा कि उन्हें देश से प्यार है। लेकिन देश में जो भी हो रहा है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
——
राज्य में कोर्ट के आदेश से हो रही जांच
इधर, मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, हिंसा, अनियमिततता से जुड़े सभी मामलों की जांच अदालत के आदेश पर केन्द्रीय एजेंसियां कर रही हैं। राज्य के निवासियों और अदालत को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है। इसमें केन्द्र सरकार की क्या भूमिका है।

ट्रेंडिंग वीडियो