पश्चिम बंगाल west bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Mamata Banerjee ने उत्तर बंगाल के अपने दौरे में अलग राज्य की मांग करने वालों को जमकर निशाने पर लिया। भाजपा के नेताओं पर भी सवाल उठाए।
कोलकाता
Published: June 07, 2022 02:05:53 pm
कोलकाता. उत्तर बंगाल दौरे पर गई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उत्तर बंगाल, कामतापुर अलग राज्य की मांग करने वालों को करारा जवाब दिया। उत्तर बंगाल की उपेक्षा के लग रहे आरोपों पर सफाई दी। केन्द्र पर मनरेगा की राशि रोके जाने का आरोप दुहराया। लोगों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। अलीपुरद्वार के परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि वे अपने खून की आखिरी बूंद दे देंगी लेकिन किसी भी सूरत में राज्य का बंटवारा नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि कुड लोग हमें भय दिखा रहे हैं कि वे उनकी हत्या कर देंगे। खूनखराबा करेंगे ऐसे लोगों को वे चुनौती देती हैं कि यदि हिम्मत हो तो उनके सामने आएं। ममता ने दावा किया उन्हें गोली बंदूक से डराया नहीं जा सकता है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन केएलओ की ओर से जारी किए कथित वीडियो में संगठन का प्रमुख जीवन सिंह ममता बनर्जी को धमकी देते हुए देखा गया है।
--------
फेक वीडियो प्रसारित करती है भाजपा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा फेक वीडियो के सहारे लोगों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा विभाजनकारी लोगों का समर्थन करती है। उन्हें आर्थिक मदद देकर राज्य में अस्थिरता का प्रयास करती है। झूठे वायदे करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने अलग गोरखालैंड बनाने का वायदा किया था। बंद चाय बागानों को खोलने का वायदा किया था और अब वहीं भाजपा रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों को हटाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में रेल लाइन के किनारे बसे लोगों को जबरन हटाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वायदों के सहारे उत्तर बंगाल की ज्यादातर लोकसभा सीटें जीती लेकिन जीतने के बाद उसके जनप्रतिनिधियों ने अपना एक भी वायदा नहीं निभाया।
-------
उपेक्षा के आरोपों पर दी सफाई
मुख्यमंत्री ने उत्तर बंगाल की उपेक्षा किए जाने के विपक्ष के आरोपों पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि तृणमूल के ंशासनकाल से पहले उत्तर बंगाल उपेक्षित था। उनके सत्ता संभालने के बाद उत्तर बंगाल में विकास की गति तेज हुई है। उत्तर बंगाल में सचिवालय, कई नए जिले, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, सैकड़ों किलोमीटर लंबी सडक़ें, कई सेतु बनाए गए हैं। चाय श्रमिकों की मजूदरी बढ़ाई गई है।
-------
घर घर तक पहुंचाए जनकल्याणकारी योजनाएं
जनसभा में ममता ने पार्टी नेताओं और प्रशासन से अपील की कि वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में बेरोजगारी ४० प्रतिशत काम हुई है।
-------
केन्द्र पर साधा निशाना बोलीं कहां बंद हुए जाली नोट
मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का एक लक्ष्य जाली नोटों पर नियंत्रण बताया गया था। जिसमें केन्द्र सरकार को कामयाबी नहीं मिली है। अर्थव्यवस्था में फिर से जाली नोटों का चलन बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार मनरेगा की लंबित राशि का छह महीने से भुगतान नहीं कर रहा है। इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार से चर्चा के लिए राज्य का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें