scriptपश्चिम बंगालः जब भीड़ ने पुलिस को पीटा, थाने को फूंका… | West Bengal: Mob beat the police, burnt the police station | Patrika News

पश्चिम बंगालः जब भीड़ ने पुलिस को पीटा, थाने को फूंका…

locationकोलकाताPublished: Oct 14, 2019 03:45:20 pm

पहले लोगों ने पुलिसकमिर्यों के साथ जमकर मारपीट की। चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगालःजब भीड़ ने पुलिस को पीटा, थाने को फूंका...

पश्चिम बंगालःजब भीड़ ने पुलिस को पीटा, थाने को फूंका…

कोलकाता
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मालदह जिले में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद भड़की भीड़ ने थाने को फूंक दिया। इससे पहले लोगों ने पुलिसकमिर्यों के साथ जमकर मारपीट की। चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नियामतपुर इलाके के मिल्की फांडी थाने की पुलिस ने ऐनुल खान नामक (35) एक युवक को पकड़ा था। पुलिस ने उसे लॉकअप में रखा था। सोमवार सुबह ऐनुल के परिवार वालों को सूचना दी गई कि उसकी मौत हो गई। यह खबर सुनने के बाद लोग भड़क उठे। भड़के लोगों ने पुलिस फांडी पर हमला कर दिया। लाठी-डंडा से पुलिस वालों को मारने-पिटने लगे। फिर थाने मे आग लगा दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से बेरहमी से मारे-पीटे जाने से ऐनुल की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस आरोप को झूठा बताया है। पुलिस का कहना है कि बीमारी की वजह से ऐनुल की मौत हुई है।
जिला पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि पुलिस ने ऐनुल खान समेत 8 लोगों को सट्टे खेलने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तबियत खराब होने की शिकायत की। लॉकअप में उसकी तबियत बिगड़ गई तो उसे प्राइमरी हेल्थ सेंटर में ले जाया गया। बाद उसे मालदह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो