scriptDOCTOR DAY–‘मां जन्म देती है तो डॉक्टर पुर्नजन्म’ | WEST BENGAL NEWS | Patrika News

DOCTOR DAY–‘मां जन्म देती है तो डॉक्टर पुर्नजन्म’

locationकोलकाताPublished: Jul 01, 2020 04:18:26 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

प्रेम मिलन सभागार में चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का सम्मान

DOCTOR DAY--‘मां जन्म देती है तो डॉक्टर पुर्नजन्म’

DOCTOR DAY–‘मां जन्म देती है तो डॉक्टर पुर्नजन्म’

BENGAL NEWS: कोलकाता।. हर काल और हर समय डॉक्टरों की जरूरत होती है और रोगियों को निरोग करने वाले डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। कोरोना काल ने यह दिखा और समझा दिया कि आखिर डॉक्टर को धरती का भगवान क्यों कहा जाता है? मां अगर जन्म देती है तो डॉक्टर लोगों को पुर्नजन्म देते हैं। प्रेम मिलन के सभागार में चिकित्सक दिवस के मौके पर बुधवार को वक्ताओं ने यह उद्गार व्यक्त किए। पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद राय के जन्मदिन व पुण्यतिथि मौके पर बुधवार को रवींद्र सरणी स्थित प्रेम मिलन में चिकित्सकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड 20 के कोर्डिनेटर विजय उपाध्याय, वार्ड 23 के कोर्डिनेटर विजय ओझा, समाजसेविका सुधा जैन, समाजसेवी महेश शर्मा, मनोज सिंह पराशर, अजय सिंह, प्रेम मिलन के सचिव चंद्रकांत सर्राफ समेत कई लोग उपस्थित थे। अंग वस्त्र, मोतियों की माला और स्मृति चिन्ह प्रदान कर डॉ. केके राय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अभिमन्यु सिंह, डॉ. एसएन पांचाल, डॉ. रेणु सिंह, डॉ. एस घोषाल व डॉ. रवि सिंह को सम्मानित किया गया। चंद्रकांत ने चिकित्सकों का परिचय कराते हुए कहा कि किसी ने भगवान को भले न देखा हो लेकिन धरती पर ऐसे बहुत सारे भगवान हैं, जिन्होंने कइयों को जीवन दिया। जिन्हें हम चिकित्सक कहते है और आज हम इनका सम्मान कर हम खुद सम्मानित हो रहे। कोरोना काल में इन चिकित्सकों को मानव सेवा के क्षेत्र में अद्भुत मिशाल कायम की है। जहां एक ओर अधिकतर चिकित्सक अपने अपने चैम्बर को बंद कर रखे थे वहीं दूसरी ओर इन डॉक्टर्स ने 24 घंटे मानव सेवा में अपने को समर्पित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा कोई पेशा नहीं यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है और हम ईमानदारी से इसे निभाने का प्रयास कर रहे हैं। डाक्टरों ने कहा कि सम्मान जहां खुशी देता है वहीं, जिम्मेदारी में ओर इजाफा कर देता है। इस आयोजन में तिवारी ब्रदर्स के प्रमुख लक्ष्मीकांत तिवारी का भी सहयोग रहा। संचालन सुधा जैन और धन्यवाद ज्ञापित हरि सोनी ने किया। दीपक बंसल, मनोज जयसवाल, पंकज सोनकर, पवन झुनझुनवाला, नरेश शर्मा, विनोद अग्रवाल व अशोक शर्मा आदि का सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो