scriptWEST BENGAL-कोविड के कारण संक्षिप्त रूप से मनाया गणगौर उत्सव | WEST BENGAL NEWS | Patrika News

WEST BENGAL-कोविड के कारण संक्षिप्त रूप से मनाया गणगौर उत्सव

locationकोलकाताPublished: Apr 16, 2021 08:17:29 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा की ओर से 1 दिवसीय पूर्व कोलकाता गणगौर महोत्सव आयोजन

WEST BENGAL-कोविड के कारण संक्षिप्त रूप से मनाया गणगौर उत्सव

WEST BENGAL-कोविड के कारण संक्षिप्त रूप से मनाया गणगौर उत्सव

BENGAL NEWS-कोलकाता. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार गणगौर उत्सव के तहत कई गणगौर मंडलियों ने संक्षिप्त रूप से पर्व मनाया। जबकि कुछ मंडलियों की ओर से शनिवार को विसर्जन कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी कड़ी में पूर्व कोलकाता गणगौर महोत्सव का 1दिवसीय आयोजन 15अप्रैल को रोज़ बैंक्वेट में पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा की ओर से किया गया। कोविड-19की वर्तमान परिस्थिति को मद्देनजऱ रखते हुए इस बार सिर्फ़ गणगौर मेल मिलाप का आयोजन किया गया। अध्यक्ष हमेत मरदा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रांगण के प्रवेश में आनेवालों का तापमान परीक्षण तथा मास्क से ही प्रवेश की अनुमति दी गई थी। सुबह से ही दर्शन के लिए सभी आने लगे। महेश सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाजू, संगीकार अभिषेक बसु, मॉडल माधविलता, अभिनेत्री सूमा दे, फ़ैशन डिज़ाइनर तेजस गांधी, गोपाल दमानी, सुरेश झवर उपस्थित थे। शुभारम्भ पूजा घनश्यम दास भैया परिवार ने की। जबकि आयोजन के सफल संचालन में सचिव सीए राजेश चांडक, कोषाध्यक्ष भगवती मूंधड़ा समेत कमला बहेती, भंवर राठी, राजकुमार दुजरि, दीपक मूंधड़ा तथा अनेक सदस्यों का योगदान रहा।
——-
उधर शोभायात्रा स्थगित का निर्णय
उधर श्रीश्री मनसापूरण गवरजा माता मंडली की तरफ से द्वितीय दिवस पर कोरोना महामारी के कारण शोभायात्रा स्थगित रखने का निर्णय लिया गया था। इसके कारण गवरजा माता को जल पिलाने के कार्यक्रम को संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा का पवित्र जल मंडप में लाकर संस्कृति का पालन किया गया। जेठमल रंगा व जगदीश हर्ष ने यह जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो