scriptWEST BENGAL-साध्वी स्वर्णरेखा के सान्निध्य में हुआ पूर्वांचल महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह | WEST BENGAL NEWS | Patrika News

WEST BENGAL-साध्वी स्वर्णरेखा के सान्निध्य में हुआ पूर्वांचल महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

locationकोलकाताPublished: Aug 01, 2021 12:52:26 am

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

प्रेरणा गीत का संगान

WEST BENGAL-साध्वी स्वर्णरेखा के सान्निध्य में हुआ पूर्वांचल महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

WEST BENGAL-साध्वी स्वर्णरेखा के सान्निध्य में हुआ पूर्वांचल महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

BENGAL NEWS-कोलकाता। पूर्वांचल महिला मंडल कोलकाता का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे गुप्ता स्मृति भवन में साध्वी श्री स्वर्णरेखा जी के सानिध्य में सानंद आयोजित किया गया। गुप्ता स्मृति भवन में साध्वी स्वर्णरेखा के सान्निध्य में निवर्तमान अध्यक्ष अंजू दुगड़ ने साध्वी से निवेदन करके शुभारंभ साध्वी के मंगल पाठ से करवाया। महिला मंडल ने प्रेरणा गीत का संगान किया।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका तारा सुराणा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्वेता डाकलिया को शपथ ग्रहण कराया।अध्यक्ष श्वेता डाकलिया ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम के नामों की घोषणा की। अध्यक्ष श्वेता डाकलिया, मंत्री बिंदु बोथरा एवं नवगठित कार्यकरणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मंडल की गति ,प्रग्रति ,अपने उत्तरदायित्व के निर्वाहन एवं प्रत्येक कार्य के लिए जागरूक रहने का संकल्प लिया। मंडल की संरक्षिका जतन बैंगानी,परामर्शक सुशीला बोकाडिया, लीला पुगलिया, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी रमन पटावरी तथा साउथ कोलकाता महिला मंडल की नव मनोनीत अध्यक्ष अनीता सुराणा आदि मौजूद रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो