script

WEST BENGAL–क्षमावाणी पर्व में मांगी एक-दूसरे से क्षमा

locationकोलकाताPublished: Sep 21, 2021 11:25:07 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में विशेष कलशाभिषेक, शांतिधारा, क्षमावाणी पूजन

WEST BENGAL--क्षमावाणी पर्व में मांगी एक-दूसरे से क्षमा

WEST BENGAL–क्षमावाणी पर्व में मांगी एक-दूसरे से क्षमा

BENGAL NEWS-कोलकाता। दिगंबर जैन समाज ने मंगलवार को क्षमावाणी पर्व मनाया। बड़ाबाजार स्थित दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में दोपहर विशेष कलशाभिषेक शांतिधारा, क्षमावाणी पूजन भक्तिभाव से हुई। समाजजनों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगी और क्षमा की। आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य के.सी. जैन ने यह जानकारी दी। जैन ने कहा कि दुनिया में सबसे उत्तम कोई कार्य है तो वह है क्षमा-याचना। इस क्षमायाचना कार्य को जैन समाज परम्परा गत क्षमावाणी पर्व के रूप में मनाता है। क्षमा आत्मा का स्वभाव है और आत्मदृष्टि रखने वाला व्यक्ति सदा क्षमाशील होता है। क्षमा करने और मांगने से आत्म-शान्ति प्राप्त होती है और मनुष्य निर्भय हो जाता है, उसका मन स्वच्छ हो जाता है। निर्दयी व्यक्ति क्षमा नहीं कर सकता इसलिए उसका मन कभी शान्त नहीं रहता। जैन ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व के जैन क्षमावाणी पर्व उत्साह के साथ मनाते हैं और अपनी सभी ग़लतियों के लिए हर व्यक्ति से क्षमा मांग लेते हैं और स्वयं भी क्षमा कर देते हैं। इस वर्ष भी सभी धार्मिक स्थलों पर जैन समाज के लोग आपस में क्षमा माँगते हुए देखे गये।…………..

ट्रेंडिंग वीडियो