scriptWEST BENGAL-सावा मुहूर्त की घोषणा होते ही बीकानेर वासियों में उत्साह | WEST BENGAL NEWS | Patrika News
कोलकाता

WEST BENGAL-सावा मुहूर्त की घोषणा होते ही बीकानेर वासियों में उत्साह

18 फरवरी को शादी ओलम्पिक सावा, 400 साल पुरानी है परंपरा

कोलकाताOct 17, 2021 / 05:20 am

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL-सावा मुहूर्त की घोषणा होते ही बीकानेर वासियों में उत्साह

WEST BENGAL-सावा मुहूर्त की घोषणा होते ही बीकानेर वासियों में उत्साह

BENGAL NEWS-कोलकाता/बीकानेर। विजयादशमी के दिन बीकानेर में व्यास, अन्य जातियों के वैदिक-ज्योतिष जानकार विप्रों की ओर से 18 फरवरी 2022 का सावा मुहूर्त निकालने की घोषणा होते ही कोलकाता में रहने वाले बीकानेर वासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सामूहिक शादियों का आयोजन सावा बीकानेर में 18 फरवरी 2022 को होगा। व्यासों की सावा कमेटी की ओर से शिव मंदिर में इसके लिये समाज के विद्वानों का शास्त्रार्थ रखा गया जो देर रात 5 घण्टे तक चला। फिर सामूहिक निर्णय 18 फरवरी का हुआ। इसकी घोषणा दशहरे पर हुई। अब धनतेरस पर विवाह के विभिन्न आयोजनों के मुहर्त निकाले जाएंगे।
—–रमक झमक की मुख्य भूमिका
बीकानेर के प्रह्लाद ओझा भेरू की संस्था रमक झमक ने ओलंपिक शादियों के इस सावे को विश्व स्तर पर पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई है। भेरू ने कहा कि इस सावे को विश्व स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया गया है शेष गतिविधियां जल्द शुरू कर दी जाएगी। कोलकाता और इसके उपनगरों मे लगभग 750 पुष्करणा परिवार रहते हैं। कई परिवार कोलकाता से बीकानेर अपने बच्चों के विवाह के लिए जाते हैं तथा कई परिवारों के रिश्तेदारों का इस सावे में विवाह होता है। टीएमसी के संस्थापक सचिव सपन बर्मन भी पिछले कई सावों मे बीकानेर जा चुके हैं।बीकानेर शहर में यह आयोजन लगभग 400 वर्षो से होता आया है। प्रत्येक दो वर्षों में आयोजित होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह को सावे के नाम से जाना जाता है। इसका आयोजन 2020 में कोरोना के कारण नहीं हो पाया था। इसलिए यह सावा 2022 में तीसरे वर्ष होगा।……….

Home / Kolkata / WEST BENGAL-सावा मुहूर्त की घोषणा होते ही बीकानेर वासियों में उत्साह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो