scriptWEST BENGAL BIRTH ANNIVERSARY OF SWAMI VIVEKANAND-जयंती पर स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि | WEST BENGAL NEWS | Patrika News

WEST BENGAL BIRTH ANNIVERSARY OF SWAMI VIVEKANAND-जयंती पर स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि

locationकोलकाताPublished: Jan 13, 2022 05:24:57 am

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

पूर्व रेलवे मुख्यालय के अलावा सभी 4 मंडलों, कार्यशाला में भी जयंती मनाई, उधर तृणमूल कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

WEST BENGAL BIRTH  ANNIVERSARY OF  SWAMI  VIVEKANAND-जयंती पर  स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि

WEST BENGAL BIRTH ANNIVERSARY OF SWAMI VIVEKANAND-जयंती पर स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि

BIRTH ANNIVERSARY OF SWAMI VIVEKANAND-कोलकाता। आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के हिस्से के रूप में पूर्व रेलवे ने मुख्यालय फेयरली प्लेस में बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। महाप्रबंधक पूर्व रेलवे अरुण अरोड़ा ने जयंती पर विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शेखर रंजन घोषाल, एजीएम ईआर और पूर्वी रेलवे के अन्य अधिकारियों ने भी इस अवसर पर विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 11 सितंबर, 1893 को अमेरिका के शिकागो में धर्मसंसद में व्याख्यान देकर उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था। उनके जन्मदिन 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व रेलवे मुख्यालय के अलावा सभी 4 मंडलों हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, मालदा समेत लिलुआ, जमालपुर और कांचरापाड़ा कार्यशाला में भी जयंती मनाई गई। स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार वार्ड 23 तृणमूल कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। स्वपन बर्मन ने बताया कि सिकदर पाड़ा स्थित पार्क में बच्चों को केक एवं टॉफी प्रदान की गई। संजू बर्मन, अशोक झा व तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वामीजी के निवास पर आर्ट गैलरी का उदघाटन
राज्य में प्रतिपक्ष दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने स्वामी विवेकानंदजी की 159वीं जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धा अर्पण की. सुवेंदु अधिकारी बुधवार कोकोलकाता स्थित स्वामीजी के जन्म स्थान भवन पहुंचें. उन्होंने यहां स्वामीजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की. वे यहां आयोजित हुए विशेष पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए. भारत सरकार व रामकृष्ण मिशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वामीजी के निवास भवन में नव निर्मित आर्ट गैलरी का भी उन्होंने उदघाटन किया.इस दौरान राज्य भाजपा के महामंत्री व विधायक अग्निमित्रा पाल , राज्य युवामोर्चा के अध्यक्ष इंद्रनील खां, भाजपा उत्तर कोलकाता जिला के अध्यक्ष कल्याण चौबे सहित राज्य भाजपा के कार्यकर्ता भोला प्रसाद सोनकर भी प्रमुख रुप से इनके साथ थे——————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो