scriptWEST BENGAL 73rd REPUBLIC DAY–शान-ओ-शौक से लहराया तिरंगा | WEST BENGAL NEWS | Patrika News

WEST BENGAL 73rd REPUBLIC DAY–शान-ओ-शौक से लहराया तिरंगा

locationकोलकाताPublished: Jan 27, 2022 11:23:59 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

धूमधाम से मना 73वां गणतंत्र दिवस, कहीं मार्च पास्ट तो कहीं आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

WEST BENGAL 73rd REPUBLIC DAY--शान-ओ-शौक से लहराया तिरंगा

WEST BENGAL 73rd REPUBLIC DAY–शान-ओ-शौक से लहराया तिरंगा

WEST BENGAL 73rd REPUBLIC DAY-कोलकाता। महानगर समेत आसपास के स्थानों में विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों समेत शैक्षिक, सामाजिक संस्थानों में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व, दक्षिण-पूर्व, मेट्रो रेलवे, राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान आदि में अतिथियों ने तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस पर आरपीएफ ने मार्च पास्ट किया तो उधर निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कई सामाजिक संस्थानों ने शीतकालीन वस्त्र के साथ केक वितरण किया।पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने 73वें गणतंत्र दिवस समारोह पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जेम्स लॉन्ग सारणी बेहाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। मेट्रो रेलवे महाप्रबंधक मनोज जोशी ने मेट्रो रेल भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आरपीएफ से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डन रीच में महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने तिरंगा फहराया। जोशी ने रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा और सेंट जॉन एम्बुलेंस की टुकडिय़ों की परेड की सलामी ली। दक्षिण-पूर्व रेलवे के खडग़पुर, आद्रा, चक्रधरपुर और रांची संभागीय कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया।
गणतंत्र दिवस मनाया
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय गतिशील दिव्यांगजन संस्थान कोलकाता के निदेशक डॉ. अमीद इकबाल ने संस्थान में ध्वजारोहण किया। कर्मचारियों-छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होनें कोरोना काल में संस्थान में कार्यरत अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के योगदान को सराहा। भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानीराम सुरेका ने शेक्सपीयर सरणी के डकबैक हाउस स्थित केन्द्रीय कार्यालय भवन के समक्ष झंडोत्तोलन किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने रांची से पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामना प्रेषित की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सराफ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सैकड़ों रियासतों को एक माला में पिरोकर इस देश की नींव रखी और हमारे गणतंत्र की स्थापना की। संचालन राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका ने किया।आत्माराम सोंथलिया ने स्वतंत्रता संग्राम में मारवाडि़य़ों के योगदान का स्मरण कराया। पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री शिव कुमार लोहिया, पश्चिम बंग सम्मेलन अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री गोपाल अग्रवाल, के.के. सिंघानिया, कोषाध्यक्ष दामोदर बिदावतका, अरुण प्रकाश मल्लावत आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो