WEST BENGAL-होलाकष्टक शुरू, वर्जित रहेंगे 8 दिन शुभ कार्य
इस बार 6 दिन तक कई शुभ योग-संयोग भी, पत्रिका पर्व-त्योहार खास रपट
कोलकाता
Published: March 11, 2022 03:03:20 pm
BENGAL NEWS-कोलकाता। फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार से होलाकष्टक शुरू हो गया। इसके चालते अब 8 दिन शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। जबकि इस बार 6 दिन तक कई शुभ योग-संयोग भी रहेंगे। होलाकष्टक के समय भजन-कीर्तन, पूजा पाठ के लिए कोई मनाही नहीं है। होलाकष्टक 17 मार्च को होलिका दहन तक रहेगा। और होलिका दहन के साथ होलाकष्टक का समापन होगा। महानगर के ज्योतिषाचार्य पं. अशोक भदानी ने गुरुवार पत्रिका को यह जानकारी दी। होली से पहले वाले 8 दिन को अशुभ माना गया है। इन दिन शुभ काम वर्जित रहेंगे। एक और प्रवासी राजस्थानी पण्डित महावीर शर्मा का कहना है कि अमूमन फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को ही होलिका दहन होता है। इस बार 17मार्च दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर पूर्णिमा तिथि है जो 18 मार्च दोपहर 12.47 तक रहेगी। इसलिए होलिका दहन 17 और रंगों का पर्व 18 मार्च को होगा।
-----होलाकष्टक में 16 संस्कार शुभ नहीं
इनका कहना है कि होलाकष्टक में विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत 16 संस्कार शुभ नहीं माने जाते। इसी मुख्य वजह होलाकष्टक में 8 ग्रहों (सूर्य, चंद्रमा, शनि, शुक्र, गुरु, बुध, मंगल- राहु) के उग्र रहने से मांगलिक कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
--------------------
---ये रहेंगे योग-संयोग
११,१२ मार्च--रवि योग
१३ मार्च-रवि योग के साथ रात ८.०६ से रविपुष्य व सवार्थ सिद्धि योग
१४ मार्च-सवार्थ सिद्धि व सोम पुष्य योग,
१५ मार्च-सवार्थ सिद्धि योग
१६ मार्च-रवि योग
----------------
ये हैं होलाकष्टक में वर्जित कार्य
विवाह, मुंडन, नामकरण, सगाई समेत 16 संस्कार, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा के मध्य किसी भी दिन नए मकान का निर्माण कार्य प्रारंभ न कराएं और न गृह प्रवेश करें। होलाकष्टक के दिनों में नए मकान, वाहन, प्लॉट या दूसरे प्रॉपर्टी की खरीदारी से बचना बेहतर। इससमय कोई भी यज्ञ, हवन आदि नहीं करना चाहिए। उसे होली बाद या पहले कर सकते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के समय नौकरी परिवर्तन से बचना चाहिए। इस समय कोई भी नया बिजनेस शुरु करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय कई ग्रह उग्र होते हैं। ग्रहों की उग्रता के कारण बिजनेस में हानि का डर रहता है।09:24 PM

WEST BENGAL-होलाकष्टक शुरू, वर्जित रहेंगे 8 दिन शुभ कार्य
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
