scriptWEST BENGAL-जंग ने फीका किया थाली का स्वाद | WEST BENGAL NEWS | Patrika News
कोलकाता

WEST BENGAL-जंग ने फीका किया थाली का स्वाद

यूक्रेन-रूस जंग से बढ़े खाद्यान्न समेत खाद्य तेल के दामM भारत में ज्यादातर सूरजमुखी के तेल का आयात यूक्रेन से, फलों की कीमतों में भी उछालपत्रिका पड़ताल

कोलकाताMar 11, 2022 / 03:12 pm

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL-जंग ने फीका किया थाली का स्वाद

WEST BENGAL-जंग ने फीका किया थाली का स्वाद

BENGAL NEWS-कोलकाता। यूक्रेन-रूस जंग का असर महज 2 देशों तक ही नहीं बल्कि अब किचन से लेकर बाजारों में दिखने लगा है। जंग के बीच खाने के तेल और ईंधनों की कमी का खौफ लोगों के बीच बना हुआ है। न केवल खाद्य तेल बल्कि फलों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। कई लोग खाद्य तेल और ईंधन स्टॉक करने में भी जुट गए हैं क्योंकि उन्हें डर है कि यूक्रेन में रूसी हमले से खाद्य तेल का संकट और गहरा सकता है। रूस-यूक्रेन के संघर्ष से सूरजमुखी के तेल की सप्लाई पर गहरा असर पड़ा है। महानगर के व्यापारियों ने गुरुवार को पत्रिका को यह जानकारी दी। उनका
कहना है कि भारत में ज्यादातर सूरजमुखी के तेल का आयात यूक्रेन से होता है। उनका कहना है कि युद्ध की स्थिति सामान्य होते तक तेल की कीमत कम होने के आसार नहीं दिख रहे। एक तरफ जहां सोयाबीन तेल की कीमतें 1० से ३५ रुपए प्रति किलो तक बढ़ गई। दूसरी तरफ आटे की कीमतों में भी ४ रुपए तक इजाफा हुआ।
—–इनका कहना है
बड़ाबाजार के जयहनुमान स्टोर के संचालक प्रवासी राजस्थानी राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने गुरुवार पत्रिका को बताया कि सूरजमुखी के तेल का 90 फीसदी से अधिक रूस और यूक्रेन से आयात होता है। भारत में घरों में सोयाबीन व सूरजमुखी के रिफाइंड का ज्यादा इस्तेमाल होता है। युद्ध के कारण यूक्रेन से आने वाले सूरजमुखी के तेल का आयात बंद होने से तेल व रिफाइंड की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। जंग के कारण इम्पोर्ट डिस्टर्बेंन्स से दामों में इजाफा हुआ। उधर मछुआ फलमंडी के कारोबारी मोहम्मद रमजानी ने भी कहा कि यूक्रेन संकट के कारण फलों के दाम भी प्रभावित हुए। जो सेव पहले प्रति किलो 100 से 150रुपए तक बिकता था वह आज 150-170में बिक रहा।
—————————
—-ऐसे बढे फलों से खाद्य तेल तक दाम
पहले—–आज
रिफाइन तेल 125-160(रुपए प्रति लीटर)
सरसों तेल–170-180(रुपए प्रति लीटर)
आटा-26-30(रुपए प्रति किलो)
सेव-150-170(रुपए प्रति किलो)
अंगूर-60-80 (रुपए प्रति किलो)
अनार-120–140 (रुपए प्रति किलो)
नारंगी-120–150 (रुपए प्रति किलो)—-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो