WEST BENGAL-कलकत्ता विश्वविद्यालय देश में नंबर-1
टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी कलकत्ता विश्वविद्यालय को बधाई
कोलकाता
Published: April 29, 2022 01:10:21 pm
BENGAL NEWS-कोलकाता। टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग अनुसार कलकत्ता विश्वविद्यालय देश में पहले स्थान पर है। टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग गुरुवार को जारी की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कलकत्ता विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जानकर खुशी हुई किटाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2022 में कलकत्ता विश्वविद्यालय को सभी केंद्रीय और राज्य सहायता प्राप्त सार्वजनिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों में भारत में प्रथम स्थान दिया गया है। कलकत्ता विश्वविद्यालय के शीर्ष स्थान पर आने पर ट्वीट किया- कलकत्ता विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्रों को बधाई।समग्र विकास और विस्तार के संदर्भ में कलकत्ता विश्वविद्यालय देश के सभी केंद्रीय और राज्य सरकार अनुमोदित विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान पर है। कलकत्ता विश्वविद्यालय विश्व सूची में 201-300 वें स्थान पर है। कुलपति सोनाली चक्रवर्ती ने इसपर हर्ष जताते हुए छात्रों को बधाई दी। यह पहली बार नहीं है जब कलकत्ता विश्वविद्यालय को पिछले वर्ष में कई पुरस्कार मिले। पिछले साल सितंबर में बंगाल में उच्च शिक्षा के 26 संस्थानों को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में सर्वश्रेष्ठ नामित किया गया था। क्यूएस एम्प्लॉयबिलिटी 2022 के अनुसार कलकत्ता विश्वविद्यालय को कैंपस इंटरव्यू से प्राप्त नौकरियों के मामले में भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में स्थान दिया गया। विशेष रूप से कलकत्ता विश्वविद्यालय सूची में शीर्ष 12 संस्थानों में शामिल रहा। समग्र विकास- विस्तार मामले में कलकत्ता विश्वविद्यालय देश में सर्वश्रेष्ठ है। विश्वविद्यालय देश के सभी केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान पर है। विश्वविद्यालयों की अकादमिक रैंकिंग (एआरडब्ल्यूयू) द्वारा 2021 में प्रकाशित सूची अनुसार कलकत्ता विश्वविद्यालय देश में दूसरे स्थान पर था।

WEST BENGAL-कलकत्ता विश्वविद्यालय देश में नंबर-1
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
