scriptWEST BENGAL AZADI KA AMRIT MAHOTSAV 2022—-हिन्दुस्तान के लिए 75 साल प्रगति से भरे रहे | WEST BENGAL NEWS | Patrika News

WEST BENGAL AZADI KA AMRIT MAHOTSAV 2022—-हिन्दुस्तान के लिए 75 साल प्रगति से भरे रहे

locationकोलकाताPublished: Aug 11, 2022 12:15:08 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

आजादी के अमृत महोत्सव, अपने देश पर नाज करो, देश के लिए जियो: काला

WEST BENGAL AZADI KA AMRIT MAHOTSAV 2022----हिन्दुस्तान के लिए 75 साल प्रगति से भरे रहे

WEST BENGAL AZADI KA AMRIT MAHOTSAV 2022—-हिन्दुस्तान के लिए 75 साल प्रगति से भरे रहे

BENGAL AZADI KA AMRIT MAHOTSAV 2022-कोलकाता (शिशिर शरण राही)। अपने देश पर नाज करो, अपने देश के लिए जीयो। और अगर कुछ भी त्याग कर सकते हो तो बेहिचक करो। स्वतंत्रता दिवस से पहले पत्रिका से खास बातचीत में कोलकाता के प्रवासी राजस्थानी उद्योगपति विनोद कुमार जैन (काला) ने इन शब्दों में आजादी के अमृत महोत्सव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 1970 में आईआईटी खडग़पुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक की शिक्षा हासिल कर चुके काला ने कहा कि हिन्दुस्तान के लिए 75 साल प्रगति से भरे रहे। आज दुनिया के सभी देशों में भारत का दर्जा अव्वल है हर क्षेत्रों में। मूल रूप से राजस्थान के सुजानगढ़ के निवासी काला के शब्दों में 75 साल का सफर मेरे जीवन में बड़ा परिवर्तन का रहा। देश ही नहीं विदेशों में भी बड़ा बदलाव आया। हमारा देश आज उन्नति के पथ पर है हर क्षेत्र में। भारत के हर मामलों में बेहतर रहे हैं।

आज दुनिया के सभी देशों में भारत का दर्जा अव्वल
सभी क्षेत्रों में भारत ने तरक्की की है। उन्होंने कहा कि मुझे फर्क है। नाज है कि हम किसी से कम नहीं। आज दुनिया के सभी देशों में भारत का दर्जा अव्वल है। मेरे साथी आज अमेरिका ही नहीं बल्कि बाकी देशों में ऊंचे पोस्ट पर काम कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।आईआईटी खडग़पुर से बी-टेक करने के बाद देश की मशहूर कंपनी हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी काला का कैंपस सेलेक्शन हुआ था। विभिन्न विभागों में उन्होंने प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम किया। फिर 1980 में बंगाल में डिटरजेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट क्षेत्र में सेफकेम इंडस्ट्री (शांतिनाथ डिटरजेंट प्रा.लि.) नाम से खुद का बिजनेस शुरू किया। आज उनकी यह कंपनी सफेद डिटरजेंट नाम से बंगाल समेत पूरे पूर्वी भारत में जाना पहचाना ब्रांड है।मदनलाल जैन (पिता), गुणमाला जैन (माता) के पुत्र काला को पिछले साल 23 फरवरी को आईआईटी खडग़पुर से उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए उत्कृष्ट एल्युमिनी अवार्ड से नवाजा गया था। बिजनेस के साथ ही विभिन्न ट्रेड, इंडस्ट्री संस्थाओं से सक्रिय रूबप से जुड़े काला आज ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मास्टर प्रिंटर्स के वाइस प्रेसीडेंट हैं। जिसके देशभर में 2.5 लाख से अधिक प्रिंटर्स हैं।
—–
सम्मेदशिखरजी के गुणायतन न्यास के प्रेसीडेंट
इसके अलावा अनेक सामाजिक, धार्मिक, चैरिटेबल ट्रस्ट से भी वे जुड़े हैं। जैन धर्म के सबसे बड़े तीर्थस्थल झारखंड के मधुबन स्थित सम्मेदशिखरजी के गुणायतन न्यास के वे प्रेसीडेंट भी हैं। काला ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके पैतृक स्थान में संचालित श्रीभंवरलाल काला बाल मंदिर स्कूल में इस साल क्लास के सारे के सारे बच्चे खासकर लड़कियां प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो