scriptWEST BENGAL NEWS | WEST BENGAL TARPAN-महालया पर पितरों के तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ | Patrika News

WEST BENGAL TARPAN-महालया पर पितरों के तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

locationकोलकाताPublished: Sep 26, 2022 12:02:37 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

बाबूघाट, बागबाजार सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, महालया के साथ बंगाल में 10 दिवसीय दुर्गा पूजा का आगाज

WEST BENGAL TARPAN-महालया पर पितरों के तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़
WEST BENGAL TARPAN-महालया पर पितरों के तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़
BENGAL NEWS-कोलकाता। महालया (सर्व पितृ अमावस्या) के अवसर पर पितरों के तर्पण के लिए रविवार सुबह से ही कोलकाता व हावड़ा के विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़़ी। इस अवसर पर हुगली (गंगा) किनारे घाटों और विभिन्न तालाबों के पास लोग अपने पितरों को तर्पण करते दिखे।ऐसी मान्यता है कि महालया के साथ ही श्राद्ध पक्ष खत्म होते हैं। इस दिन लोगों ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया। दूर-दूर से लोग सुबह गंगा में स्नान व अपने पितरों को तर्पण के लिए हावड़ा, कोलकाता व अन्य जिलों के विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचेे। तर्पण का सिलसिला दिनभर जारी रहा। महालया के साथ बंगाल में १० दिवसीय दुर्गा पूजा का आरंभ हो गया। दरअसल महालया के दिन से ही देवी पक्ष की शुरुआत मानी जाती है। इसी दिन दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आगमन कर अगले 10 दिनों के लिए वास करती हैं। बंगाल में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाई जाती है। बंगाल में महालया का विशेष महत्व है। इस दिन बंगाली परिवार दुर्गा के आने का आह्वान करते हैं। पिछले साल दिसंबर में यूनेस्को द्वारा कोलकाता की दुर्गा पूजा को विरासत सूची में शामिल किए जाने के बाद से इस बार राज्य में और बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। विभिन्न क्लबों द्वारा एक से बढक़र एक थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। पंडालों के उद्घाटन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.