WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां तेज
कोलकाताPublished: Sep 02, 2023 06:09:47 pm
खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी, दुकानों विभिन्न केंद्रों में भीड़ उमडऩी शुरू


WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां तेज
BENGAL DURGA PUJA 2023-कोलकाता। बंगाल के विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। कई प्रमुख आयोजकों ने खूंटी पूजा कर ली है। दुनिया में मशहूर बंगाल की दुर्गा पूजा में हालांकि 50 दिन शेष हैं पर अभी से ही महानगर में खरीदारी तेज हो गई है। यूनेस्को की लिस्ट में शामिल होने के बाद से ही दुकानों विभिन्न केंद्रों में भीड़ उमडऩी शुरू हो गई है। कई परिवार चरम त्योहारी सीजऩ की भीड़ से बचने के लिए जल्दी खरीदारी करना पसंद करते हैं। खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी से कारोबारी समुदाय के चेहरे खिले हैं। कई खुदरा विक्रेताओं ने कहा कि उनकी बिक्री पहले ही 35 फीसदी थी। पिछले हफ्ते ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पारंपरिक शॉपिंग केंद्र ग्राहकों से खचाखच भरे हुए हैं।