scriptWEST BENGAL NEWS | WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-- राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन | Patrika News

WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-- राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

locationकोलकाताPublished: Oct 17, 2023 02:58:59 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मैं आज राजनीति पर बात करने नहीं आया हूं

WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-- राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
WEST BENGAL DURGA PUJA 2023-- राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
BENGAL DURGA PUJA 2023-कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मैं आज राजनीति पर बात करने नहीं आया हूं। मैं राजनीति के बारे में बात करने के लिए बंगाल वापस आऊंगा। मैं राजनीति के बारे में बात करूंगा। मैं यहां बदलाव के लिए अपनी सारी ऊर्जा झोंक दूंगा। शाह ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने इशारा किया कि उनके निशाने पर क्या है। शाह ने महानगर के संतोष मित्रा स्क्वायर की थीम अयोध्या के राम मंदिर की तरह बने पंडाल का उद्घाटन किया। शाह ने कहा कि मैंने मां दुर्गा से पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार जल्द समाप्त हो।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.