scriptCORONA ALERT BENGAL_ उत्तर से दक्षिण तक मदद में जुटी प्रेम मिलन | WEST BENGAL NEWS CORONA VIRUS ALERT | Patrika News

CORONA ALERT BENGAL_ उत्तर से दक्षिण तक मदद में जुटी प्रेम मिलन

locationकोलकाताPublished: Apr 06, 2020 04:14:09 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

CORONA ALERT BENGAL_ उत्तर से दक्षिण तक मदद में जुटी प्रेम मिलन, उत्तर कोलकाता में 600 लोगों को हलुवा-पुड़ी-सब्जी, तो दक्षिण कोलकाता में 300 लोगों को बांटा अनाज

CORONA ALERT BENGAL_ उत्तर से दक्षिण तक मदद में जुटी प्रेम मिलन

CORONA ALERT BENGAL_ उत्तर से दक्षिण तक मदद में जुटी प्रेम मिलन

कोलकाता. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस नोवेल कोविड 19 के कहर व इसके संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच उत्तर से दक्षिण तक जरूरतमंदों की सेवा-मदद में प्रेम मिलन जुटी है। लॉकडाउन से निम्न-मध्यम वर्ग के लोगों की दिक्कतों को न केवल प्रेम मिलन के पदाधिकारी, सदस्य महसूस कर रहे बल्कि बढ़-चढक़र मदद भी कर रहे हैं। यह कहना है राज्य के पूर्व परिवहन, खेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्र का। मित्र ने दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में प्रेम मिलन भवानीपुर यूथ फोरम के बुलावे पर प्रेम मिलन और इसके सचिव चंद्रकांत सर्राफ के सेवा भावना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि
उत्तर से दक्षिण कोलकाता तक जरूरतमंदों की मदद में प्रेम मिलन इस संकट की घड़ी में ऐसे परिवारों के लिए एक आशा की किरण है जो रोज कमाते–खाते हैं। इस मौके पर प्रेम मिलन के सचिव चंद्रकांत, तृणमूल नेता अजय
सिंह के अलावा भवानीपुर यूथ फोरम के कई सदस्य उपस्थित थे। यहां 300 परिवारों को एक पैकेट दाल, चावल, आटा, आलू वितरित किया गया। खाद्य सामग्री वितरण करते समय हाथों की सफाई व शारीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा गया। उत्तर कोलकाता के वार्ड 20 के काशीदत्त लेन, रमजान लेन, नीमतल्ला स्ट्रीट, अहिरीटोला स्ट्रीट में 600 लोगों को हलुवा-पुड़ी-सब्जी खिलाई गई। प्रेम मिलन के बैनर तले सेवा कार्य का नेतृत्व वार्ड 20 के पार्षद तृणमूल कांग्रेस नेता विजय उपाध्याय ने किया। वार्ड 41 में पार्षद रीता चौधरी के हाथों प्रेम मिलन ने 80 लोगों को खाद्य सामग्री बंटवाई। चंद्रकांत ने बताया कि गत 7 दिनों के दौरान कोलकाता के विभिन्न इलाकों के अलावा उत्तर 24 परगना में 1800 परिवारों को खाद्य सामग्री दी गई। खाद्य वितरण समारोह सफल बनाने में विकास सर्राफ, विशाल सर्राफ, मनोज जायसवाल, दीपक बंसल, दीपक लाहाटा, निषिद अग्रवाल, अशोक शर्मा व आकाश अग्रवाल आदि सक्रिय रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो