कोलकाता

एक साथ 10 पाकिस्तान को खत्म कर सकता है भारत, किसने कहा ऐसा? जानिए यहां…

WEST BENGAL NEWS: TRINMUL CONGRESS HINDI CELL PROGRAMME, मेयर फिरहाद हकीम ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, तृणमूल कांग्रेस हिंदीभाषी प्रकोष्ठ का कार्यक्रम

कोलकाताSep 16, 2019 / 10:42 pm

Shishir Sharan Rahi

एक साथ 10 पाकिस्तान को खत्म कर सकता है भारत, किसने कहा ऐसा? जानिए यहां…

कोलकाता. भारत इतना ताकतवर है कि वह एक साथ 10 पाकिस्तान को खत्म कर सकता है। और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की कोई साख नहीं हो सकती, बल्कि हमारा देश 70 वर्षों में शक्तिशाली बना है। हमारे देश की वायु सेना और नौसेना का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। भारत में इतनी ताकत है कि वह पाकिस्तान को करारा जवाब दे सकता है। पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL)) के नगर विकास मंत्री-सह-मेयर फिरहाद हकीम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस हिंदीभाषी प्रकोष्ठ ( TRINMUL CONGRESS HINDI CELL) की प्रदेश कमेटी ओर से रविवार को काशीपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर प्रधान अतिथि यह बात कही। फिरहाद ने कहा कि हम सभी भाषाओं का आदर और सम्मान करते हैं। भारत में ज्यादातर लोग हिंदी बोलते हैं, इसे बताने की जरूरत नहीं इसलिए यह भाषा स्वत: ही राष्ट्रीय भाषा है। शाह ने हिंदी को पूरे देश की भाषा बनाने पर जोर दिया था जिस पर फिरहाद ने कहा कि हम सभी भाषाओं, जाति का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी भाषा है और अन्य भाषाएं हमारी भाषा नहीं ऐसी सोच ठीक नहीं। प्रकोष्ठ के चेयरमैन मणिप्रसाद सिंह ने कहा कि प्रकोष्ठ की तरफ से यह प्रथम रक्तदान शिविर है। इसके माध्यम से और भी सामाजिक कार्य किए जाएंगे।
महिलाओं सहित 84 लोगों ने किया रक्तदान
यह प्रकोष्ठ हिंदीभाषियों के विकास के लिए तत्पर है। शिविर में 84 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। संचालन मुन्ना सिंह ने किया।इस अवसर पर विधायक सुदीप्त राय, माला साहा, पार्षद अंजन पाल, अमर पाल, चंदना चौधरी, पॉली कयाल, तृणमूल वार्ड 1 कमेटी अध्यक्ष सपन चक्रवर्ती, पप्पू तिवारी तथा 41 नंबर वार्ड तृणमूल के अध्यक्ष तपन राय, पार्षद देवलीना विश्वास बतौर अतिथि उपस्थित थे। धनंजय सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, दिनेश जैन, मनोज सिंह आदर्श, तारकेश्वर दुबे, देवव्रत उपाध्याय, सुशील कोठारी, विनोद तिवारी, दारा सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान किया। मोहन सिंह पुतुल, संतोष सिंह, अंकुल सिंह, कन्हैया झा, अभिजीत ओझा, डॉ. एमए साह, आकाश पांडेय, सी. चटर्जी व नकुल दास सहित अन्य सक्रिय रहे।

Home / Kolkata / एक साथ 10 पाकिस्तान को खत्म कर सकता है भारत, किसने कहा ऐसा? जानिए यहां…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.