कोलकाता

नेताजी की मूर्ति पर कहां लगे भाजपा के झंडे? जानिए यहां….

WEST BENGAL NEWS: Where did BJP’s flag on Netaji’s statue? ….नाराज हुए नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस, घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, उन्होंने कहा, यह घटना बंगाल के साथ देश के लिए अपमानजनक

कोलकाताJan 25, 2020 / 07:53 pm

Shishir Sharan Rahi

नेताजी की मूर्ति पर कहां लगे भाजपा के झंडे? जानिए यहां….

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर भाजपा का झंडा लगाए जाने से विवाद हो गया है। संबंधित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। तस्वीर में नेताजी के हाथ में भाजपा का झंडा दिख रहा है। इसके साथ ही मूर्ति के आसपास भी भाजपा के झंडे दिख रहे। यह घटना नदिया जिले की है। पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष और नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पौत्र चंद्र बोस ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष दिलीप घोष को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। चंद्र बोस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह नेताजी के राजनीतिक मार्ग पर नहीं चल पा रहे और अगर धर्मनिरपेक्षता को लेकर उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो वह पार्टी में बने रहने पर पुनर्विचार कर सकते हैं। बोस ने नागरिकता संशोधन कानून की प्रशंसा की लेकिन कहा कि कुछ बदलाव करने होंगे ताकि किसी भी पीड़ित को नागरिकता दी जा सके, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने कहा मैं भाजपा के मंच का इस्तेमाल करके धर्मनिरपेक्षता और समावेश के सिद्धांतों को फैलाना चाहता हूं। जब मैंने जनवरी 2016 में भाजपा की सदस्यता ली थी तो यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपाध्यक्ष अमित शाह से कही थी। वे भी इस पर सहमत हुए थे। बोस ने कहा लेकिन अब मुझे लग रहा कि मैं नेताजी के सिद्धांतों का पालन नहीं कर पा रहा। अगर यह चलता रहा तो मुझे पार्टी में बने रहने पर सोचना होगा। लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात किये बिना कोई फैसला नहीं लूंगा। बोस का कहना है कि किसी राजनीतिक दल के लिए वे नेताजी के आदर्श को नहीं छोड़ सकते हैं। इसी शर्त पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कहने पर भाजपा में शामिल हुए। बोस ने बताया कि मोदी जी ने कहा था कि वह नेताजी के आदर्श पर चलते हुए भाजपा में रहे। बोस को घटना से दुख हुआ है। उनका कहना है कि भाजपा को नेताजी के आदर्श का अनुसरण करना चाहिए न कि नेताजी को भाजपा का अनुसरण करने वाला बताया जाना चाहिए।

Home / Kolkata / नेताजी की मूर्ति पर कहां लगे भाजपा के झंडे? जानिए यहां….

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.