scriptबंगाल में बोले मोदी, दीदी ने तोड़ा बंगाल का भरोसा | West Bengal Politics: Modi in brigade | Patrika News

बंगाल में बोले मोदी, दीदी ने तोड़ा बंगाल का भरोसा

locationकोलकाताPublished: Mar 07, 2021 03:47:14 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

– ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य की जनता का ममता ने भरोसा तोड़ा है। मोदी ने कहा कि एक तरफ तृणमूल, कांग्रेस- लेफ्ट है दूसरी तरफ बंगाल की जनता है। वे बंगाल में असल परिवर्तन का विश्वास दिलाने आए हैं।

बंगाल में बोले मोदी, दीदी ने तोड़ा बंगाल का भरोसा

बंगाल में बोले मोदी, दीदी ने तोड़ा बंगाल का भरोसा


कोलकाता.
ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित जनसभा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों ने दीदी के परिवर्तन के नारे पर भरोसा किया। जिसे दीदी और उनके काडरों ने तोड़ दिया। उनकी उम्मीद तोड़ी, लेकिन यहां के लोगों का हौसला नहीं तोड़ पाए। मोदी ने कहा कि चुनाव में एक तरफ टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस और तीसरी तरफ बंगाल की जनता है। जो राज्य का विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि दीदी आपसे राज्य के लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आपने एक ही भतीजे की बुआ होने का मोह क्यों चुना। आप राज्य के लाखों भतीजों की जगह अपने भतीजे का लालच पूरा करने में क्यों लगी रहीं। आप भी कांग्रेस के भाई भतीजावाद की परंपरा से मुक्ति नहीं पा पाईं। तृणमूल सरकार गरीबों के साथ राजनीति कर रही है। राज्य सरकार विकास के पैसे खर्च नहीं कर पाती है। एक करोड़ घरों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। तृणमूल कांग्रेस का खेल खत्म हो गया है। लोग राज्य में परिवर्तन लाएंगे। राज्य में भय की राजनीति २ मई से आगे नहीं चलेगी।
————-
क्या होगा असल परिवर्तन में
मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार असल परिवर्तन लाएगी। ऐसा बंगाल बनाएंगे जहां रोजगार व शिक्षा के अवसर, पलायन से मुक्ति, व्यापार व कारोबार फलेंगे फूलेंगे, ज्यादा से ज्यादा निवेश आए यह सुनिश्चित करेंगे। २१ वीं सदी का आधुनिक बुनियादी संरचना हो, गरीब से गरीब को भी अवसर, हर क्षेत्र हर वर्ग की बराबर भागीदारी होगी। घुसपैठियों को रोका जाएगा। आजादी के ७५ वर्षों में जो खोया है। जो छीना गया है उसे वापस लौटाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य में पोर्ट से लेकर स्पेार्टस तक, टी से लेकर टुरिज्म तक सब कुछ है। कोलकाता में भविष्य की संभावनाएं हैं। कोलकाता को सिटी ऑफ फ्यूचर बनाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन बाजी के कारण नेताजी एयरपोर्ट के कारण रुके रहे। भाजपा सत्ता में आएगी तो स्मार्ट सिटी का सपना पूरा होगा। पढ़ाई, कमाई और दवाई की व्यवस्था होगी। स्थानीय निकायों के प्रबंधन और संचालन में पारदर्शिता लाई जाएगी। पंचायती राज और निकाय, सरकारी व्यवस्था, पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास लौटाएंगे। परीक्षा, नियुक्ति में पारदर्शिता होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन उद्देश्य नहीं है बंगाल को विकास केन्द्रित व्यवस्था में ले जाएंगे।
————-
वोट बैंक की राजनीति हावी रही बंगाल में
मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ छल किया गया है। आजादी के कुछ समय बाद से ही बंगाल में वोट बैंक की राजनीति हावी हुई, जिसे वामपंथियों ने आगे बढ़ाया। वामपंथी कहते थे कांग्रेस का काला हाथ तोड़ दो। मोदी ने सवाल पूछा कि आज वो काला हाथ कैसे सफेद हो गया। वामपंथी जिस हाथ को तोडऩे की बात करते थे आज उसी का साथ ले कर चल रहे हैं।
——-
ममता के परिवर्तन पर सवाल उठाये
मोदी ने कहा कि ममता ने परिवर्तन का नारा दिया था लेकिन उनके शासनकाल के १० साल में कोई परिवर्तन नहीं आया। किसान, गरीब, श्रमिक, कर्मचारी के जीवन में परिवर्तन आया।
मां, माटी मानुष के नारे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में ८० साल की बूढ़ी मां पर हमले होते हैं, तृणमूल का कू्रर चेहरा पूरे भारत में दिखा। तृणमूल
——–
स्कूटी नंदीग्राम में गिरेगी तो मैं क्या करूं
मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्कूटी चलाने को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब आपने स्कूटी चलाई थी, अच्छा हुआ कि स्कूटी नहीं गिरी, नहीं तो आप जिस राज्य में स्कूटी बनी होती उसे अपना दुश्मन बना लेंती। उन्होंने सवाल पूछा कि आपकी स्कूटी भवानीपुर की जगह नंदीग्राम कैसे चली गई। उनका इशारा ममता बनर्जी की विधानसभा सीटें बदलने को लेकर था। चुटकी लेते हुए मोदी ने कहा कि स्कूटी ने नंदीग्राम में ही गिरना तय किया है तो वे क्या कर सकते हैं।
—————-
दीदी का रिमोर्ट कंट्रोल कहीं और
मोदी ने कहा कि दीदी बदल गई हैं। वे अब वामपंथियों से लडऩे वाली लड़ाकू नहीं हैं। उनका रिमोर्ट कंट्रोल कहीं और है। वे दीदी से पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस की स्थापना किसने की, वामपंथी पार्टियों के संस्थापक और प्रेरणा पुरुष कौन थे। वहीं भाजपा की स्थापना बांग्ला के महापुरुष ने की।
——–
मिथुन को बताया प्रेरणा स्त्रोत
मोदी ने कहा कि हमारे बीच बांग्लार छेले मिथुन चक्रवर्ती है। उनकी जीवनगाथा संघर्ष और सफलता का समुच्चय है। इससे पहले सभा मंच पर आते ही मोदी ने कहा कि कुछ को लगेगा कि आज मई आ गई है। मोदी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी बड़ी सभा नहीं देखी। उन्होंने कहा कि बंगाल के महान व्यक्तित्वों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक विधान, एक निशान , एक प्रधान का नारा दिया।
मोदी ने कहा कि ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पूरे भारत की प्रेरणास्थली है। इस मैदान ने अनेक देशभक्तों को देखा है। इस मैदान ने विकास को रोड़ा अटकाते भी देखा है। इसके बावजूद बंगाल ने परिवर्तन की उम्मीदों को कभी नहीं छोड़ा।
———
हां मैं देता हूं तो अपने दोस्तों का साथ
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग मुझे कहते हैं कि वे अपने दोस्तों का साथ देते हैं। हां वे अपने गरीब दोस्तों का साथ देते हैं। वे गरीबी में पले बढ़े हैं, उनके दर्द से परिचित हैं। वे बंगाल के किसानों के खाते में करोड़ों की राशि डालना चाहते हैं। आयुष्मान की सुविधा देना चाहता हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो