scriptशीघ्र ही अयोध्या में बनेगा राम मंदिर- संबित पात्रा | West Bengal: Politics Ram mandir in Ayodhya BJP | Patrika News

शीघ्र ही अयोध्या में बनेगा राम मंदिर- संबित पात्रा

locationकोलकाताPublished: Sep 08, 2019 11:04:13 pm

Submitted by:

Manoj Singh

West Bengal: भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा अयोध्या में राम मंदिर बनाना भाजपा के प्रमुख एजेंडा में से एक है और अयोध्या में शीघ्र ही राम मंदिर बन कर तैयार होगा

West Bengal Ram mandi in Ayodhyaघ्र ही अयोध्या में बनेगा राम मंदिर- संबित पात्रा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा

भाजपा के सभी प्रमुख एजेंडों को जल्द ही पूरा किया जाएगा

कोलकाता

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सांबित पात्रा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाना भाजपा के प्रमुख एजेंडा में से एक है और अयोध्या में शीघ्र ही राम मंदिर बन कर तैयार होगा।
जिस तरह से जम्मू कश्मीर में संवधिान का अनुच्छेद 370 हटाया गया उसी तरह ही राम मंदिर का निर्माण भी बहुत जल्द एक वास्तविक रुप लेगा। वे यहां आयोजित राम शरद कोठारी प्रतिभा सम्मान 2019 समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विश्वास और धैर्य रखें, राम मंदिर जल्द ही एक वास्तविक रुप लेगा। इससे पहले जब भी हम किसी कार्यक्रम में जाते थे तो हमसे पूछा जाता था कि धारा 370 को कश्मीर से कब खत्म किया जाएगा। लोगों ने सोचा कि यह कभी वास्तविकता नहीं होगी। लेकिन अब आप देख सकते हैं कि इसे समाप्त कर दिया गया है। इसलिए भाजपा के सभी प्रमुख एजेंडों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
शीघ्र ही अयोध्या में बनेगा राम मंदिर- संबित पात्रा

ट्रेंडिंग वीडियो