बंगाल में कहां धर्म परिवर्तन के खिलाफ रास्ते पर बैठे हैं महिला बच्चे
पश्चिम बंगाल के मालदह में धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का आरोप सामने आया है। आरोप कालियाचक थाने के आईसी पर है। जिसके खिलाफ महिला व बच्चे थाने के सामने धरने पर बैठे हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपने फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी है।
कोलकाता
Published: May 16, 2022 02:30:07 pm
कोलकाता. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि मालदह जिले के कालियाचक थाने के आइसी इलाके के कुछ गरीब हिंदू परिवारों पर धर्मांतरण का दबाव बना रहे हैं। अपने फेसबुक पोस्ट में भाजपा नेता ने लिखा है कि आइसी के दबाव के विरोध में महिलाएं व बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं।उनके परिवार के पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार कर उनका धर्म बदलने का दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी क्षेत्र में दो हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था।
---
संविधान ने दी है धर्म की आजादी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता देता है। उस स्वतंत्रता की रक्षा करना राज्य की जिम्मेदारी है। एक सरकारी पुलिस अधिकारी किसी को धर्म परिवर्तन के लिए कैसे मजबूर कर सकता है। मामला दंडनीय अपराध है।
----------
न रोजगार न अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में रोजगार, उद्योग, सुशासन नहीं है। ना ही बोलने की आजादी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि सरकार पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रशासन इन परिवारों के आरोपों को गंभीरता से ले और दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिस अधिकारी को बर्खास्त किया जाए नहीं तो भाजपा आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
----------
सनातनी संकीर्तन पर हमला, पुलिस रही खामोश- शुभेन्दु
कोलकाता. नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने रविवार को आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थानान्तर्गत कालिताला गांव में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाल रही महिलाओं पर पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया। उन्होंने कहा कि संकीर्तन की पुलिस से अनुमति ली गई थी। उन्होंने राज्यपाल से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि हमला करने वाले अपराधियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

बंगाल में कहां धर्म परिवर्तन के खिलाफ रास्ते पर बैठे हैं महिला बच्चे
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
