कोलकाता

पश्चिम बंगाल: विश्व में बंगाल के मेधावियों का परचम

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के मेधावी विश्व के दरबार में परचम लहरा रहे हैं। नासा से लेकर भाषा सभी जगह बंगाल के मेधावी परामर्शदाता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

कोलकाताJun 12, 2019 / 10:34 pm

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल: विश्व में बंगाल के मेधावियों का परचम

 
– नेताजी इंडोर स्टेडियम में मेधावी सम्मान पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के मेधावी विश्व के दरबार में परचम लहरा रहे हैं। नासा से लेकर भाषा सभी जगह बंगाल के मेधावी परामर्शदाता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। यह राज्य के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री बुधवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में २०१९ में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के मेधावी छात्रों को सम्मान समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के कॉलेजों में दाखिले को लेकर अब समस्याओं के दिन लद गए। राज्य सरकार ने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले की व्यवस्था की है। इससे विद्यार्थियों को दाखिले में कोई समस्या नहीं होगी। ममता ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नए इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। विश्वविद्यालय की संख्या भी बढ़ रही है। फलस्वरूप उच्च शिक्षा में सीटों की संख्या में कमी नहीं आएगी।
सिविल सर्विस में आने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने मेधावियों को बंगाल का धरोहर करार देते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षक और उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ये मेधावी भविष्य में डाक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर या वैज्ञानिक बनकर राज्य का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को सिविल सर्विस में आने का आह्वान किया। ताकि जनता के लिए काम किया जा सके। राज्य में फैशन टेक्नोलॉजी से लेकर सूचना तकनीक तक की शिक्षा उपलब्ध है। ममता ने मेधावी छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी सहित शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

Home / Kolkata / पश्चिम बंगाल: विश्व में बंगाल के मेधावियों का परचम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.