scriptWest Bengal में गिर रहा है तापमान, कोहरा भी बढ़ा | West Bengal temperature falls, fog too | Patrika News

West Bengal में गिर रहा है तापमान, कोहरा भी बढ़ा

locationकोलकाताPublished: Jan 15, 2021 10:48:24 pm

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है…

West Bengal में गिर रहा है तापमान, कोहरा भी बढ़ा

West Bengal में गिर रहा है तापमान, कोहरा भी बढ़ा

कोलकाता

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कोलकाता समेत पूरे राज्य में कुछ दिनों के लिए तापमान के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि पूरे राज्य में कोहरा बढ़ गया है जिसके वजह से दृश्यता घटी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस है जो लगभग सामान्य है। इसके अलावा अधिकतम तापमान गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम और बर्दवान में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का मौसम बहुत अधिक दिनों तक रहने वाला नहीं है। अगले सप्ताह के मंगलवार अथवा बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी यानी ठंड विदा होने लगेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो