scriptWest Bengal: अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार | West Bengal: Three arrested with illegal weapons | Patrika News

West Bengal: अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jul 09, 2020 12:34:29 am

– 6 असलहा, 12 मैगजीन व 80 से अधिक कारतूस बरामद

West Bengal: अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

West Bengal: अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

कूचबिहार
कूचबिहार जिले के कोतवाली थाने की पुलिस ने काफी संख्या में अवैध असलहा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर कूचबिहार एक नंबर ब्लॉक के देवयानहाट कालाचान कॉलेज के पास मंगलवार देर रात अभियान चलाकर काफी संख्या में हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार सुबह कूचबिहार भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक संतोष निंबालकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस अभियान में पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वे दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उसके. नाम विकास यादव और पांडव कुमार यादव है। दोनों बिहार से अवैध असलहा लाकर यहां बेचने के लिए आए थे। फिर कूचबिहार के खगड़ाबादी इलाके में अवैध असलहा खरीदार के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से 7.65 एमएम के 6 पिस्टल , 12 मैगजीन व 80 से अधिक गोली बरामद किए गए हैं। तीनों पुलिस हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो