कोलकाता

Terrible revenge : पत्नी के अवैध संबंध, करंट से 3 की जान ली…

– दक्षिण 24 परगना जिले की घटना-इलाके में पसरा मातम

कोलकाताJul 19, 2019 / 04:38 pm

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal: पत्नी की बेवफाई का गुस्सा , विद्युत आघात कर तीन लोगों को जान से मार डाला…

कोलकाता
पत्नी की बेवफाई से गुस्साए एक व्यक्ति ने बुधवार रात को विद्युत आघात (इलेक्ट्रिक शॉक) से पड़ोस के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। इस परिवार के अन्य छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हृदयविदारक यह घटना दक्षिण २४ परगना जिले के महेशतल्ला के नोवापाड़ा इलाके की है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान जाकिर शेख, सुल्तान शेख और मोहम्मद रहमत के रूप में हुई है।
आरोपी का नाम रविउल मिस्त्री है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर बेहरमी से पीटा। पुलिस ने रविउल को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि वह बुरी तरह से घायल है, इसलिए उसे इलाज के लिए विद्यासागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूं की हत्या

रविउल ने रात में जाकिर के घर के चारों तरफ बिजली का तार बिछा दिया। फिर जाकिर के घर में आग लगा दी। आग लगने के बाद जैसे ही जाकिर और उसके परिवार के लोग घर से बाहर भागे, करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़़ कर पहुंचे। लोगों ने सभी को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जख्मी छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए चित्तरंजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
—–

क्या है मामला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविउल की पत्नी के साथ जाकिर के एक रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध था। कुछ दिन पहले रविउल की पत्नी उसके साथ भाग गई थी। इसको लेकर रविउल जाकिर और उसके परिवार के सदस्यों पर गुस्सा था।

Home / Kolkata / Terrible revenge : पत्नी के अवैध संबंध, करंट से 3 की जान ली…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.