कोलकाता

West Bengal: वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत , 12 जख्मी

– खेतों में काम कर रही थी महिलाएं

कोलकाताJul 11, 2020 / 01:04 am

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal: वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत , 12 जख्मी

रायगंज
उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायगंज थाने के कोकरातुली के नुनिया गांव में शुक्रवार दोपहर को इस घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है। मरने वाली महिलाओं की पहचान शोभा बर्मन, मांडा बर्मन व चंपा बर्मन के रूप में की गई है। ये सभी नुनिया गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायगंज जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रायगंज थाने के कोकरातुली के नुनिया गांव में शुक्रवार करीब 35 लोग खेत में धान की बुआई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात से घटनास्थल पर ही शोभा बर्मन , मांडा बर्मन एवं चंपा बर्मन की मौत हो गई ,जबकि 12 से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल महाराजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफेर कर दिया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.