scriptबंगाल में तृणमूल कांग्रेस का एक और विकेट गिरा | West Bengal: tmc minister resigned from cabinet | Patrika News

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का एक और विकेट गिरा

locationकोलकाताPublished: Jan 22, 2021 02:02:10 pm

Submitted by:

Paritosh Dube

पश्चिम बंगाल (west bengal) में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार हावड़ा जिले के डोमजूर विधायक और राज्य के वनमंत्री राजीव बनर्जी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का एक और विकेट गिरा

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का एक और विकेट गिरा

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर है। लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे वनमंत्री राजीव बनर्जी ने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेज दिया। इसके बाद वे इस्तीफा देने के आशय वाले पत्र के साथ राजभवन भी गए। राज्यपाल से मिलकर अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही।
तृणमूल कांग्रेस में यौगय व्यक्तियों की उपेक्षा का आरोप लगाकर राजीव पिछले कुछ महीनों से लगातार सोशल मीडिया में मुखर थे। यही नहीं वे लगातार केबिनेट की बैठकों का बहिष्कार भी कर रहे थे। गुरुवार को आयोजित हुई केबीनेट की बैठक में भी वे अनुपस्थित थे। उन्हें मनाने का काम पार्टी नेता पार्थ चटर्जी को सौंपा गया था। जिनके साथ उनकी कई दफे बैठक भी हुई थी। जिसमें तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी उपस्थित थे। बैठकें पार्टी से उनकी नाराजगी दूर नहीं कर पाईं। शुक्रवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया।
———
शुभेन्दु की राह पर राजीव
हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी की तर्ज पर राजीव बनर्जी ने भी केवल मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। अपने समर्थकों के लिए लिखे सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं छोड़ रहे हैं। लोगों की सेवा करने का उनका लक्ष्य अभी भी कायम है। वहीं मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे उन्होंने राज्य सरकार के मंत्री पद पर सम्मान से काम करने की बात कही है। बनर्जी के इस कदम से उनके भाजपा में जाने की अटकलें और तेज हो गई हैं।
——–
हावड़ा में दूसरा बड़ा विकेट गिरा
इससे पहले हावड़ा में एक और मंत्री लक्ष्मीरतन शुक्ला ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। क्रिकेटर से राजनीति के मैदान मे ंउतरे शुक्ला ने राजनीति को बॉय बॉय बोलते हुए खेल पर ध्यान देने की बात कही है। अब राजीव बनर्जी के मंत्री पद छोडऩे से हावड़ा में तृणमूल कांगे्रस की समस्या और बढऩे की संभावना जताई जा रही है। दोनों मंत्रियो ंके पास हावड़ा जिला संगठन के पद भी थे।
——-
योग्य प्रशासकों का जाना दुर्भाग्यजनक
बाली की तृणमूल कांग्रेस विधायक वैशाली डालमिया ने राजीव बनर्जी के मंत्री पद छोडऩे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी से एक -एक करे योग्य प्रशासक दूर होते जा रहे हैं। इससे पहले लक्ष्मी रतन शुक्ला ने इस्तीफा दिया अब राजीव पद छोड़ रहे हैं। वे पहले से ही कह रही हैं कि पार्टी के कुछ नेता दीमक बनकर खाए जा रहे हैं। जिनमें न योग्यता है और न ही ईमानदारी। योग्य लोगों का पार्टी छोडऩा जारी है, हावड़ा जिले में तृणमूल नष्ट हो गयी है। अवैध निर्माण कर सरकार को चूना लगाने वाले योग्य लोगों को निशाना बनाते हैं जिन्हें जिला नेतृत्व संरक्षण देता हैं। ऐसा चलता रहा तो पार्टी की दुर्दशा कोई नहीं रोक पाएगा।
—————
पार्टी ने धैर्य रखा- सौगत
राजीव बनर्जी पार्टी के फोरम में कुछ नहीं कह रहे थे। केबीनेट की बैठकों को नजरअंदाज कर रहे थे। उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। पार्टी धैर्य रखी हुई थी, वह कुछ फैसला करती इससे पहले उन्होंने मंत्री पद छोडऩे का निर्णय लिया ठीक किया।
——–
चुनाव से पहले जाग रही सदबुद्धि- कुणाल
साढ़े नौ साल तक पदों पर रहें कभी कुछ नहीं कहा अब विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे रहे हैं। कई नेताओं को चुनाव से पहले सदबुद्धि आ रही है।
———–
पार्टी छोड़ें तो भाजपा में स्वागत- दिलीप
राजीव बनर्जी जब तक तृणमूल कांग्रेस नहीं छोड़ते हैं तब तक कुछ नहीं कहना। व पार्टी छोड़ते हैं तो भाजपा मे ंउनका स्वागत है। इन दिनों ममता रोज सुबह पूछती हैं कितने विकेट गिरे कितने बचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो