कोलकाता

West Bengal: तृणमूल नेता को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतना ही करीब आता जा रहा है, राजनीतिक हिंसा बढ़ती जा रही है…

कोलकाताJul 06, 2020 / 01:20 am

Ashutosh Kumar Singh

West Bengal: तृणमूल नेता को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतना ही करीब आता जा रहा है, राजनीतिक हिंसा बढ़ती जा रही है। कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर नगरपालिका के दो नंबर वार्ड की तृणमूल पार्षद चंपा दास पर फायरिंग हुई है। घटना शनिवार देर रात की है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने घर जाकर उनपर हमला किए । गोली उनके बाएं पैर पर लगी है।
घटना के तुरंत बाद उन्हें बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया जहां से पार्षद को कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
रविवार सुबह बड़ी संख्या में बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम चंपा के घर पहुंची है। परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन में संयुक्त आयुक्त आईपीएस अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पुरानी दुश्मनी से लेकर राजनीतिक रंजिश तक, हर एक दृष्टिकोण से जांच जारी है।
दरअसल चंपा दास ने बैरकपुर नगरपालिका के दो नंबर वार्ड से निर्दलीय जीत हासिल की थी। उसके बाद इस साल के शुरुआत में उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तृणमूल ने इशारे इशारे में भारतीय जनता पार्टी पर हमले का आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.