WEST BENGAL WEATHER ALERT2022-पहले कालबैसाखी अब कोलकाता में तूफानी मौसम की चेतावनी
BENGAL WEATHER UPDATE 2022-कोलकाता। पहले कालबैसाखी अब कोलकाता में तूफानी मौसम की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को महानगर में बरसात नहीं हुई। सुबह से शाम तक आकाश में बादलों की लुकाछिपी जारी रही। कभी धूप तो कभी बादल। इस बीच अगले 24घंटों के दरम्यान कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में तेज हवा-गरज के साथ बारिश की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान में अगले दिनों में कोलकाता समेत जिलों में तूफानी मौसम की चेतावनी दी। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल में बारिश जारी रहेगी।कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर में आंधी आ सकती है। अगले चार से पांच दिनों तक दक्षिण बंगाल में तेज हवा संग बारिश की संभावना है। नदिया, मुर्शिदाबाद, बर्दवान- बीरभूम में गरज के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।बारिश के बावजूद तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। हवा में जलवाष्प की मौजूदगी से नमी बढ़ेगी।
यहां होगी बरसात
विभाग ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। नदिया, मुर्शिदाबाद, बर्दवान- बीरभूम में गरज के साथ आंधी के आसार हैं। बाकी हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ेगी।अगले दो दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होगी। दक्षिण बंगाल में गरज के साथ छिटपुट बारिश जारी रहेगी। उधर शांतिनिकेतन, बोलपुर, पुरुलिया में बारिश हुई। कुछ जगहों पर पेड़ गिरे।मौसम विभाग ने मानसून के प्रदेश में जल्द आने की संभावना जताई। अरब सागर और बंगाल खाड़ी में मॉनसून का अनुकूल माहौल बन गया है। अनुमान है कि 1 जून को मानसून के केरल में समय से पहले प्रवेश करने की संभावना है। बंगाल खाड़ी के बाद मानसूनी हवा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पार कर बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी की ओर बढ़ रहीं। मानसून ने पूरे लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है।