घटना बशीरहाट इलाके की है। पिटाई का शिकार हुए युवक की पहचान रंजीत मंडल के तौर पर हुई है। आरोपी की पहचान ताडक़ परोई के रूप में की गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मंडल ने बताया कि वह पार्टी के साथी कार्यकर्ताओं के बीच जय श्री राम के नारे को लेकर चर्चा चल रहाा था। उसी दौरान उसने जय श्री राम का नारा लगा दिया, जिसके बाद आरोपी ताडक़ ने गाली देते हुए पिटाई कर दी।
पिटाई से घायल युवक को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हड़वा पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।