कोलकाता

कल्याणी में युवक की हत्या, इलाके में तनाव

पूजा मंडप से मारपीट कर ले जाए गए युवक को रक्तरंजित हालत में बरामद किया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना कल्याणी थाना इलाके की है।

कोलकाताOct 27, 2020 / 06:27 pm

Paritosh Dube

कल्याणी में युवक की हत्या, इलाके में तनाव

कल्याणी
नदिया जिले के कल्याणी में पूजा पंडाल से बुलाकर एक युवक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अब तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इलाके में तनाव बना हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम विनय सरकार(36) है। वह कल्याणी थानान्तर्गत शगुना ग्राम पंचायत के अशोक नगर इलाके का निवासी था। सोमवार की शाम को वह इलाके के पूजा पंडाल में बैठा हुआ था। उसी समय कुछ युवक आए। उससे भिड़ गए। उसे मारते पीटते हुए अपने साथ ले गए। बाद में युवक को पास के मैदान से रक्तरंजित हालत में पाया गया। स्थानीय लोग उसे कल्याणी स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले गए। कुछ देर तक चिकित्सा के बाद रात ढाई बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक हत्याकांड में लिप्त लोगों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हत्यारों के बारे में सुराग जुटा रही है।

Home / Kolkata / कल्याणी में युवक की हत्या, इलाके में तनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.