script70  साल बाद बंगाल को मिला अपना लोगो-ममता | west bengla grt logo after 70 yrs said mamta | Patrika News

70  साल बाद बंगाल को मिला अपना लोगो-ममता

locationकोलकाताPublished: Jan 05, 2018 11:36:35 pm

Submitted by:

Prabha

कहा, अब लड़ेंगे राज्य के नाम परिवर्तन की लड़ाई- सचिवालय नवान्न में किया औपचारिक उद्घाटन
 

kolkata
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के 70 साल बाद राज्य को अपना लोगो प्राप्त हुआ है। सचिवालय नवान्न में उत्सव के माहौल में मुख्यमंत्री ने इसका आगाज किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इसका अनुमोदन किया था। लोगो का आगाज करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लोगो बंगाल की समृद्धि का लोगो होगा। यह दिन बंगाल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। देश के कई अन्य राज्यों का अपना लोगो है। ममता ने कहा कि बंगाल का अपना लोगो हो, यह किसी ने सोचा तक नहीं था। अब उनकी अगली लड़ाई राज्य के नाम परिवर्तन कराने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संदर्भ उन्हें केंद्र के निर्णय का इंतजार है। कारण राज्य विधानसभा ने नाम परिवर्तन को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन के लिए केंद्र को भेजा।
लोगो विश्व बांग्ला थीम पर आधारित है और इसमें अशोक स्तंभ बने हुए हैं। राज्य के प्रतीक चिह्न के तौर पर मंजूरी के लिए मई में केंद्र के पास भेजा गया था। यह डिजाइन प्रसिद्ध कलाकार जोगेन चौधरी के नेतृत्व वाली एक समिति के सामने पेश किया गया था और समिति ने इसे मंजूरी दे दी।
गत साल मई महीने में इस लोगो का अनावरण किए जाने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था।
आईटी के क्षेत्र में केंद्र से प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में दूसरे राज्यों को पीछे छोड़ती जा रही है। कृषि और निर्मल जिला को लेकर बंगाल देश में सबसे ऊपर है। अब आईटी के क्षेत्र में उठाए गए राज्य सरकार के कदम भी केंद्र से प्रशंसा पा रहा है। ममता के अनुसार राज्य सरकार53000 टेंडर के माध्यम से 36 हजार करोड़ रुपए का ई-टेंडर किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अन्य सारी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं, इसे यदि ठीक ढंग से प्रचार किया जाए तो जनता का विश्वास जीता जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य सचिव मलय दे सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो