scriptCAA/NRC/NPR के खिलाफ आंदोलन पर क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश | What Congress leader Jairam Ramesh said on the movement against CAA | Patrika News

CAA/NRC/NPR के खिलाफ आंदोलन पर क्या बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

locationकोलकाताPublished: Feb 23, 2020 10:34:23 pm

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि नागरिकता संशोधित कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ जारी देशव्यापी आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। विपक्षी दलों को इससे दूरी बनाकर रहना चाहिए…

CAA/NRC/NPR के खिलाफ आंदोलन पर क्या कहे कांग्रेस नेता जयराम रमेश

CAA/NRC/NPR के खिलाफ आंदोलन पर क्या कहे कांग्रेस नेता जयराम रमेश

कोलकाता
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि नागरिकता संशोधित कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ जारी देशव्यापी आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। विपक्षी दलों को इससे दूरी बनाकर रहना चाहिए। इस जन आंदोलनों को जबरन अपना मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
कोलकाता में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि कुछ चीजें राजनीतिक पार्टियां नहीं कर सकती और नहीं करनी चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को इन विरोध-प्रदर्शनों को स्वत: स्फूर्त रहने देना चाहिए, क्योंकि ये भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश को दर्शाता है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां की सरकारों ने सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव लाया है। जो भी संवैधानिक तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, वो की गई है। हम राजनीतिक दल के तौर पर संसद के पटल पर इसके खिलाफ लड़े, लेकिन हार गए क्योंकि हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं थी। हम अदालत भी गए इसलिए मैं मानता हूं कि जबरन इसे मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए रमेश ने कहा कि पार्टी में आंतरिक कलह के कारण ऐसा हुआ। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए नेताओं के अहंकार और महत्वाकांक्षाओं को खत्म करना होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को एक उम्र के बाद युवा नेताओं का मार्गदर्शन करना चाहिए, न कि उनकी राह में कांटे पैदा करने चाहिए।
पार्टी के भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम सभी की अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं, लेकिन अभी केवल एक ही महत्वाकांक्षा होनी चाहिए, वह है पार्टी को फिर से खड़ा करना। कांग्रेस के समर्थकों को रोककर रखना और सत्ता में लौटना। कांग्रेस नेताओं को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है कि वे क्या बोलते हैं और क्या करते हैं क्योंकि भाजपा कई चीजों का ध्रुवीकरण करने और सांप्रदायिकता फैलाने की हमेशा कोशिश करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो