कोलकाता

Vice-President on Vajpeyee: वाजपेयी के बारे में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने क्या कहा

कहा, अजातशत्रु थे वाजपेयी, सुशासन के जरिए लोकतंत्र मजबूत करने का दिखाया राह
 

कोलकाताAug 16, 2019 / 10:35 pm

Manoj Singh

Vice-President on Vajpeyee: वाजपेयी के बारे में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने क्या कहा

‘‘भविष्य की ओर देखने वाले, आगे बढऩे वाले’’ भारत में विश्वास करते थे।
कोलकाता
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को भारत रत्तन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अजातशत्रु करार दिया और सुशासन के जरिए लोकतंत्र को मजबूत करने का पथ दिखाने वाले पथप्रदर्शक कहा।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी में सभी क्षेत्रों के लोगों और विभिन्न विचारधाराओं के राजनीतिक दलों के नेताओं से जुडऩे की क्षमता थी। उन्होंने सभी को नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करने, मानवता एवं सहिष्णुता के सिद्धांतों पर प्रतिबद्ध रहना सिखाया। उनका वास्तव में कोई शत्रु नहीं था और वह सही मायने में अजातशत्रु थे।

नायडू ने वाजपेयी की पहली पूणयतिथि के मौके पर यहां आईसीसीआर स्थित रवींद्रनाथ टैगोर सेंटर में उनकी पेटिंग का अनावरण करने के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, देवश्री चौधरी, राज्यपाल जगदीप धनखड़, राज्य के मंत्री ब्रात्य बसु और अन्य उपस्थित थे।
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से भी ट्वीट कर कहा कि वाजपेयी ‘‘भविष्य की ओर देखने वाले, आगे बढऩे वाले’’ भारत में विश्वास करते थे। उनका दृढ़ मानना था कि भारत के पास संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने का वैध अधिकार है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वाजपेयी एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे। वह देश के सबसे बड़े नेताओं में ही शामिल नहीं थे, बल्कि वह सर्वाधिक प्रिय नेताओं में भी शुमार थे। नायडू ने लोकतंत्र को मजबूत करने में वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में कनेक्टिविटी क्रान्ति शुरू की और कर के दिखाया कि लोकतंत्र को सुशासन से कैसे मजबूत किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.