कोलकाता

दूसरी पत्नी ने भी क्या किया ऐसा काम कि पति ने दे दी जान

– महंगी पड़ी उसकी यह गंदी आदत।

कोलकाताApr 05, 2019 / 07:52 pm

Jyoti Dubey

दूसरी पत्नी ने भी क्या किया ऐसा काम कि पति ने दे दी जान

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के आमतल्ला इलाके में पहली पत्नी के बाद दूसरी पत्नी के भी साथ छोड़ देने पर एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रामप्रसाद चक्रवर्ती(38) है। गुरुवार की तडक़े आमतल्ला से सटे एक पेट्रोल पम्प के समीप राम प्रसाद को अचेत हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्परता के साथ आमतल्ला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पूरे दिन इलाज चलने के बाद गुरुवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार पेशे से वैनचालक रामप्रसाद शराबी था। वह अपनी सारी कमाई शराब और जुए में खर्च कर देता था। उसकी पत्नी अगर उसे मना करती तो उसके साथ मारपीट करता था। ऐसी आदतों से परेशान होकर उसकी पहली पत्नी ने उसका छोड़ दिया था। जिसके बाद उसने दूसरे शादी की पर अपने आदतों से बाज नहीं आया। दूसरी पत्नी के साथ भी वही रवैया अपनाए रखा। दो दिन पहले दूसरी पत्नी ने भी पति को बॉय-बॉय कह दिया। दोनों पत्नियों के साथ छोड़ देने के गम में उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.