कोलकाता

दिल्ली हिंसा पर ममता बनर्जी ने क्या कहा….

– भुवनेश्वर में बोली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री- ईजेडसी की बैठक में हुईं शामिल

कोलकाताFeb 28, 2020 / 10:30 pm

Ashutosh Kumar Singh

दिल्ली हिंसा पर ममता बनर्जी ने क्या कहा….

भुवनेश्वर/कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह बहुत परेशान करने वाला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कई लोगों के साथ एक पुलिस कर्मी और एक आईबी अधिकारी की जान चली गई। पीडि़तों के परिवारों को मदद दी जानी चाहिए और शांति लौटानी चाहिए। दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की विपक्ष की मांग पर ममता बनर्जी ने कहा कि यह समय राजनीतिक चर्चा का नहीं है। पहले दिल्ली की समस्या का समाधान होना चाहिए। राजनीतिक चर्चा बाद में हो सकती है।
ममता बनर्जी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में शमिल होने गई हैं। शुक्रवार को बैठक हुई। ईजेडसी की 24वीं बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपना प्रतिनिधि भेजा था।
बैठक में देश की सीमाओं के पार मवेशियों की तस्करी, दूर-दराज के इलाकों में दूरसंचार और बैंकिंग बुनियादी ढांचे की कमी, पेट्रोलियम परियोजनाओं, केंद्रीय रूप से एकत्र किए गए राजस्व पर साझा प्रणाली और अन्य मसलों पर चर्चा की गई। पटनायक ने अपने ट्वीट में लिखा ‘‘संपूर्ण पूर्वी क्षेत्र, विशेषकर ओडिशा टेली-घनत्व, रेलवे घनत्व और बैंकिंग घनत्व में पिछड़ता है जो केंद्रीय सूची के अधीन हैं। इन क्षेत्रों में आवंटन को दोगुना करने से इस क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों के साथ कदमताल करने में मदद मिलेगी।’’

Home / Kolkata / दिल्ली हिंसा पर ममता बनर्जी ने क्या कहा….

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.