किया निरीक्षण रिसड़ा नगरपालिका की टीम ने चार नंबर रेल गेट के हाउसिंग काम्प्लेक्स से लेकर शिव मंदिर तक इलाके का निरीक्षण किया। अवैध अतिक्रमण पूरी तरह से हटाने का आग्रह भी किया। निर्देश दिया की अवैध अतिक्रमण सडक़ पर से हटा ले। अन्यथा अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर कड़ी कार्रवाई करेगा।
सडक़ों पर हो रहा था जाम लंबे समय से रिसड़ा नगरपालिका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बनकर उभरी थी। सडक़ों पर लंबा जाम लगा रहा था। जिससे स्कूली छात्र, नित्ययात्री राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत आमलोग पालिका , प्रशासन और सम्बंधित विभागों में दर्ज करवा रहे थे। आखिरकार पालिका ने प्रशासन के सहयोग से लोगों की समस्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए सख्ती का मूड बना लिया है।
लोगों ने सराहा अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद रिसड़ा नगरपालिका के 18 नंबर वार्ड और श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड से सटी जान नगर रोड की सफाई पार्षद टीकू मिश्रा और जय नाथ झा की देखरेख में हुई। पालिका और प्रशासन के इस कदम की स्थानीय लोग बेहद सराहना कर रहे हैं। पार्षद टीकू मिश्रा और जयनाथ झा ने कहा क्लीन और ग्रीन शहर बनाने के लिए यह पहल की गई है। आने वाले दिनों में वृक्षारोपण और फूटपाथ का निर्माण किया जायेगा। शहर को क्लीन और ग्रीन बनाया जाएगा। इससे प्रदुषण भी कम होगा।